Himachal Crime News: हिमाचल में 134 ग्राम चिट्टा बरामद! दो मुख्य सप्लायर काबू, पहले ही कई मामले दर्ज

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश के जिला मंडी में पुलिस ने नशा तस्करों के विरुद्ध बड़ी कार्रवाई को अंजाम देते हुए लाखों रुपए का चिट्टा पकड़ने में कामयाबी हासिल की है।

Himachal Crime News: हिमाचल में 134 ग्राम चिट्टा बरामद! दो मुख्य सप्लायर काबू, पहले ही कई मामले दर्ज
मामले में पुलिस द्वारा 2 मुख्य चिट्टा सप्लायरों को गिरफ्तार कर उन्हें सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है। सुंदरनगर पुलिस ने मुख्य आरक्षी हंसराज के नेतृत्व में डैहर क्षेत्र के अलसू चौक में लगाए गए नाके के दौरान दोनों आरोपियों को पकड़ा।

134 ग्राम चिट्टा बरामद
दोनों आरोपी गाड़ी में सवार होकर चंडीगढ़ की ओर से आ रहे थे कि तभी उन्हें जांच के लिए रुकवा लिया गया। जब गाड़ी की तलाशी ली गई तो मौके से 134 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ जोकि जिला मंडी में इस साल की अब तक की सबसे बड़ी चिट्टे की बरामदगी है।


गिरफ्तार आरोपियों में सुरेंद्र कुमार उर्फ खिन्दू (42) पुत्र रामशरण निवासी ओर रिंकू (33) पुत्र निरंजन दोनों निवासी गांव व डाकघर खुराहल तहसील सुंदरनगर जिला मंडी शामिल है।
दोनों पर पहले ही मुकदमे दर्ज
पुलिस के अनुसार सुरेंद्र कुमार उर्फ खिन्दू के खिलाफ पहले भी एनडीपीएस एक्ट के 6 मामले दर्ज है। जबकि रिंकू के खिलाफ नशे का पहले ही एक मामला दर्ज है। दोनों आरोपी क्षेत्र में चिट्टे की सप्लाई करते थे, जिन पर पुलिस की पहले ही नजर थी और आखिरकार उन्हें इतनी बड़ी खेप के साथ गिरफ्तार कर लिया गया।

उधर, डीएसपी भारत भूषण ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। उन्होंने बताया कि पुलिस द्वारा आरोपियों से कड़ी पूछताछ की जा रही है


Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!


