HP Weather Update: हिमाचल में आज से चार दिनों तक बारिश-बर्फबारी! ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट जारी

HP Weather Update: हिमाचल प्रदेश में आज से अगले तीन दिनों तक बारिश-बर्फबारी के आसार जताए गए हैं। इस दौरान ओलावृष्टि और अंधड़ चलने को लेकर भी अलर्ट जारी किया गया है।

HP Weather Update: हिमाचल में आज से चार दिनों तक बारिश-बर्फबारी! ओलावृष्टि और अंधड़ का अलर्ट जारी
मौसम विज्ञान केंद्र शिमला के अनुसार राज्य में वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव है जिसका असर 19 मार्च तक देखने को मिलेगा।

आज, 18,19 और 20 मार्च को पूरे प्रदेश में बारिश होने के आसार है। इस दौरान ऊंची पहाड़ियों पर बर्फबारी होने की संभावना है।


जबकि प्रदेश के कई हिस्सों में ओलावृष्टि के साथ ही 40 से 50 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चलने का येलो अलर्ट दिया गया है।
इसके अलावा 17 मार्च को केवल ऊंची चोटियों पर ही हल्के हिमपात के आसार है जबकि अन्य इलाकों में मौसम साफ बना रहेगा।


उसके बाद वेस्टर्न डिस्टरबेंस फिर एक्टिव होगा और 18 से 20 मार्च तक राज्य के कई स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश-बर्फबारी होने का पूर्वानुमान है।
उधर, प्रदेश में बीते दिनों हुई बारिश-बर्फ़बारी से कई शहरों का अधिकतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



