in

Himachal Latest News: हिमाचल में बिजली चोरी करते पकड़ा भाजपा का पदाधिकारी! विभाग ने लगाया 1 लाख का जुर्माना

TROWS

Himachal Latest News: हिमाचल प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी का पदाधिकारी बिजली चोरी करता हुआ रंगे हाथों पकड़ा गया है, जिस पर विभाग द्वारा भारी जुर्माना लगाया गया है। मामला नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर के गृह जिला मंडी के बलद्वाड़ा क्षेत्र का है।

Himachal Latest News: हिमाचल में बिजली चोरी करते पकड़ा भाजपा का पदाधिकारी! विभाग ने लगाया 1 लाख का जुर्माना

रोपड़ी गांव का रहने वाला उक्त व्यक्ति वर्तमान में बीजेपी में जिला उपाध्यक्ष के पद पर तैनात है, जिस पर आरोप है कि वह पिछले 1 साल से बिजली बोर्ड की आंखों में धूल झोंकते हुए बिजली चोरी कर रहा था।

विभाग को लंबे समय से था संदेह
हालांकि बिजली विभाग को आरोपी की गतिविधियों पर संदेह तो काफी समय से था, मगर अब जाकर वह रंगे हाथों पकड़ा गया है। दरअसल, पिछले काफी लंबे समय से उनके परिसर में लगे मीटर की खपत में गड़बड़ी पाई जा रही थी।

Doon valley school

फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने मारा छापा
खपत का ग्राफ लगातार असामान्य रूप से कम दर्ज हो रहा था और मीटर रीडिंग शून्य के आसपास बनी हुई थी। इसके बाद आरोपी को रंगे हाथों पकड़ने के लिए बिजली विभाग की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने आरोपी के घर पर दबिश दी।

अवैध कनेक्शन से बिजली चोरी करते पकड़ा गया
जब मौके पर जाकर जांच की गई तो देखा कि आरोपी द्वारा मुख्य सर्विस पीवीसी वायर को पंचर कर मीटर को बायपास किया गया था और सीधे अवैध कनेक्शन के माध्यम से बिजली का उपयोग किया जा रहा था।

JPERC 2025

1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया
इसके बाद विभाग ने तुरंत कार्रवाई करते हुए आरोपी पर 1 लाख रुपए का जुर्माना लगाया, जिसे मौके पर ही डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से विभाग को जमा करवा दिया गया।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: जलशक्ति कर्मियों को उपमुख्यमंत्री ने दिया भरोसा! बोले-मैं आपके साथ, हर जायज़ मुद्दे का होगा समाधान

HP News: जलशक्ति कर्मियों को उपमुख्यमंत्री ने दिया भरोसा! बोले-मैं आपके साथ, हर जायज़ मुद्दे का होगा समाधान

दुखद: ज़िंदगी की जंग हारा एचआरटीसी चालक दिनेश! पीजीआई में निधन, बस हादसे में हुए थे घायल

दुखद: ज़िंदगी की जंग हारा एचआरटीसी चालक दिनेश! पीजीआई में निधन, बस हादसे में हुए थे घायल