Himachal News: हिमाचल में कमर्शियल LPG सिलेंडर का संकट! कई जगह स्टॉक खत्म, होटल-रेस्टोरेंट बंद करने की नौबत

Himachal News: अमेरिका-इजरायल और ईरान युद्ध के कारण भारत के कई राज्यों में एलपीजी की किल्लत होने लगी है। हालत यह है कि कई जगह गैस सिलेंडर भरवाने को लेकर मारामारी शुरू हो गई है और गैस एजेंसियों के बाहर लंबी कतारें देखने को मिल रही हैं।

Himachal News: हिमाचल में कमर्शियल LPG सिलेंडर का संकट! कई जगह स्टॉक खत्म, होटल-रेस्टोरेंट बंद करने की नौबत
हिमाचल की बात करें तो यहाँ अभी घरेलू आपूर्ति तो सामान्य है, लेकिन वाणिज्यिक गैस सिलेंडरों को लेकर परेशानी बढ़ रही है। व्यावसायिक एलपीजी सिलेंडरों की आपूर्ति सीमित होने से रेस्तरां, बार, ढाबा और होटलों के संचालन में दिक्कतें आने लगी हैं।

सिर्फ दो दिन की ही सप्लाई
राज्य में कई जगह गैस वितरकों के पास कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों का स्टाक समाप्त हो गया है। तो कई स्थानों पर गैस वितरकों के पास संचालकों को देने के लिए सिर्फ दो दिन की ही सप्लाई बची हुई है, जिससे उनमें चिंता साफ देखी जा रही है।


अगर आने वाले दो दिनों में भी हालात ऐसे ही बने रहे तो हिमाचल के अधिकतर होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा बंद करने की नौबत आ सकती है, जिसका असर सीधा कारोबार पर पडेगा।
पर्यटन शहरों में ज्यादा प्रभाव
बता दें कि प्रदेश के प्रमुख पर्यटन शहरों शिमला, मनाली, धर्मशाला और कसौली में टूरिस्ट की भरमार रहती है। यही कारण है कि इन पर्यटन स्थलों में कमर्शियल एलपीजी गैस सिलेंडरों की डिमांड भी अधिक रहती है। ऐसे में इन पर्यटन शहरों में होटल और रेस्टोरेंट संचालक सबसे ज्यादा प्रभावित हो रहे हैं।


गैस कंपनियों के सोलन जिला के औद्योगिक क्षेत्र बद्दी और ऊना स्थित बाटलिंग प्लांट में व्यावसायिक सिलेंडरों की रिफिलिंग का काम पूरी तरह से ठप हो चुका है। इससे बाजार में नई सप्लाई नहीं पहुंच पा रही है। इससे बाजार में सिलेंडरों की कमी महसूस होने लगी है।
उधर, खाद्य नागरिक आपूर्ति विभाग ने एलपीजी गैस की कालाबाजारी पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी दी है। उन्होंने कहा कि अगर कोई ऐसा करता हुआ पाया गया तो उनके खिलाफ आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 के तहत कड़ी कार्रवाई की जाएगी।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



