Asha Hospital
in

हिमाचल में डिप्रेशन के बाद छात्रा की मौत: प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप! तीन छात्राओं ने की थी मारपीट..

धर्मशाला स्थित गवर्नमेंट कॉलेज की 19 वर्षीय छात्रा की मौत मामले में बड़ा खुलासा हुआ है। इस मामले में युवती के साथ रैगिंग और यौन उत्पीड़न के आरोप लगे हैं।

Shri Ram

हिमाचल में डिप्रेशन के बाद छात्रा की मौत: प्रोफेसर पर छेड़छाड़ का आरोप! तीन छात्राओं ने की थी मारपीट..

शिकायत के आधार पर पुलिस ने चार लोगों पर विभिन्न धाराओं के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है, जिसमें एक प्रोफेसर भी शामिल है।

Indian Public School

वही पीड़ित छात्रा की मौत से पहले का बनाया गया वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पीड़िता ने कॉलेज के प्रोफेसर पर गंभीर आरोप लगाए।

Doon valley school

क्या था मामला
धर्मशाला निवासी पीड़िता डिग्री कॉलेज में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी। बताया जा रहा है कि कॉलेज में हुई रैगिंग और प्रोफेसर द्वारा की जा रही छेड़छाड़ से युवती की तबीयत बिगड़ने लगी थी।

बेटी की बिगड़ी स्थिति को देखते हुए परिजन उसे उपचार के लिए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में ले गए। जहां पर उसे भर्ती किया गया। लेकिन 26 दिसंबर को उसने यहां इलाज के दौरान ही दम तोड़ दिया।

JPERC 2025

इलाज के दौरान युवती ने प्रोफेसर पर छेड़छाड़ के गंभीर आरोप भी लगाए थे जिसका एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ। इतना ही नहीं कॉलेज की ही तीन छात्राओं पर युवती से मारपीट के आरोपी लगे हैं। इसको लेकर पीड़िता के पिता ने पुलिस थाना में शिकायत दर्ज करवाई है।

18 सितंबर को हुई थी मारपीट
पुलिस को दिए बयान में पिता ने बताया कि 18 सितंबर को कॉलेज की हर्षिता, आकृति और कोमोलिका ने उनकी बेटी के साथ मारपीट की और उसे गंभीर परिणाम भुगतने की धमकियां दीं।

इतना ही नहीं छात्रा ने कॉलेज के प्रोफेसर अशोक कुमार पर भी उसके साथ अश्लील हरकतें करने के आरोप लगाए थे। इन्हीं सबसे परेशान होकर युवती डिप्रेशन में चली गई थी और उसकी लगातार तबियत बिगड़ रही थी।

उधर, एसपी कांगड़ा अशोक रतन ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने चारो आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 75, 115(2), 3(5) तथा हिमाचल प्रदेश शैक्षणिक संस्थान (रैगिंग निषेध) अधिनियम, 2009 की धारा 3 के तहत केस दर्ज कर लिया है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: दो मंजिला लकड़ी का मकान जलकर राख! अंदर सोए युवक ने भाग कर बचाई जान

Himachal News Alert: दो मंजिला लकड़ी का मकान जलकर राख! अंदर सोए युवक ने भाग कर बचाई जान

Himachal Crime News: घर में चल रहा था नशीले पदार्थ का धंधा! पुलिस ने मारा छापा, हेरोइन सहित तस्कर काबू

Himachal Crime News: घर में चल रहा था नशीले पदार्थ का धंधा! पुलिस ने मारा छापा, हेरोइन सहित तस्कर काबू