Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: हिमाचल में होगा वॉटर स्पोर्ट्स महोत्सव! गोविंद सागर झील और कोल डैम में गूंजेंगी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की धूम

TROWS

HP News: जिला बिलासपुर में पर्यटन को नई पहचान देने और जल क्रीड़ा गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से इस वर्ष तीन दिवसीय वॉटर स्पोर्ट्स महोत्सव का भव्य आयोजन किया जाएगा। यह महोत्सव आगामी 10 से 12 अक्टूबर, 2025 तक आयोजित होगा, जिसमें देशभर से प्रसिद्ध खिलाड़ी और पर्यटक भाग लेंगे।

Holi 2026 -2

HP News: हिमाचल में होगा वॉटर स्पोर्ट्स महोत्सव! गोविंद सागर झील और कोल डैम में गूंजेंगी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिताओं की धूम

इस संबंध में जिला मुख्यालय स्थित बचत भवन में उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार की अध्यक्षता में बैठक आयोजित हुई। बैठक में आयोजन को सफल बनाने के लिए महोत्सव के स्वरूप, आयोजन स्थलों, बजट और विभिन्न समितियों के गठन पर विस्तार से चर्चा की गई। उपायुक्त ने बताया कि यह आयोजन पर्यटन, खेल, व्यापार और रोजगार सृजन सोसाइटी के तत्वावधान में किया जाएगा।

Indian Public School

इसमें राष्ट्रीय स्तर की ड्रैगन नाव दौड़, कायकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिताएँ आकर्षण का मुख्य केंद्र रहेंगी। साथ ही अन्य रोचक जल क्रीड़ा गतिविधियों को भी शामिल किया जाएगा, जिससे यह महोत्सव पर्यटकों के लिए अविस्मरणीय अनुभव बने और भविष्य में बिलासपुर को जल क्रीड़ाओं के स्थायी केंद्र के रूप में स्थापित किया जा सके।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि कायकिंग और कैनोइंग प्रतियोगिताएँ कोल डैम में तथा ड्रैगन बोट रेसिंग गोविंद सागर झील में लुहनू मैदान से मंडी भराड़ी पुल के बीच आयोजित की जाएँगी। इन प्रतियोगिताओं से प्रतिभागियों और दर्शकों को रोमांचक अनुभव मिलेगा और जिला जल क्रीड़ा गतिविधियों का नया केंद्र बनकर उभरेगा।

उपायुक्त ने कहा कि गोविंद सागर झील का प्राकृतिक सौंदर्य और कोल डैम का विशाल जलक्षेत्र इस आयोजन को विशेष पहचान देंगे। पर्यटन को बढ़ावा देने और स्थानीय लोगों को रोजगार से जोड़ने के लिए जिला प्रशासन ऐसे आयोजनों को निरंतर प्रोत्साहित कर रहा है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि महोत्सव को आकर्षक नाम और प्रतीक चिन्ह (लोगो) दिया जाएगा। आयोजन की सफलता के लिए बजट का प्रावधान किया जाएगा तथा विभिन्न समितियों का गठन किया जाएगा। साथ ही सिविल सोसाइटी, व्यापार मंडल और अन्य स्वैच्छिक संस्थाओं की भागीदारी सुनिश्चित की जाएगी, ताकि यह महोत्सव सामूहिक उत्सव का रूप ले सके।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: हिमाचल में बनी बुखार, एलर्जी सहित 54 दवाओं के सैंपल फेल! कंपनियों को नोटिस

Himachal News Alert: हिमाचल में बनी बुखार, एलर्जी सहित 54 दवाओं के सैंपल फेल! कंपनियों को नोटिस

Himachal News: आपदा के बाद युद्धस्तर पर बहाली कार्य शुरू! 200 होमगार्ड और पुलिस जवान दिन-रात ड्यूटी पर तैनात

Himachal News: आपदा के बाद युद्धस्तर पर बहाली कार्य शुरू! 200 होमगार्ड और पुलिस जवान दिन-रात ड्यूटी पर तैनात