HP News: हिमाचल में ‘IITian बाबा’ ने रचाई शादी! महादेव की शरण में लिए सात फेरे, जानें कौन है उनकी दुल्हन

HP News: प्रयागराज महाकुंभ 2025 में चर्चा बटोरने वाले ‘इंजीनियर बाबा’ के नाम से मशहूर हुए हरियाणा के झज्जर निवासी अभय सिंह एक बार फिर अपने वैवाहिक जीवन को लेकर सुर्खियों में आ गए हैं।

HP News: हिमाचल में ‘IITian बाबा’ ने रचाई शादी! महादेव की शरण में लिए सात फेरे, जानें कौन है उनकी दुल्हन
धर्मशाला के शांत और सुरम्य वातावरण में उन्होंने कर्नाटक की सॉफ्टवेयर इंजीनियर प्रतीका के साथ सात फेरे लिए हैं। यह अनोखी शादी 15 फरवरी 2026 को महाशिवरात्रि के पावन अवसर पर खनियारा स्थित ऐतिहासिक अघंजर महादेव मंदिर में संपन्न हुई।

शादी के बाद 19 फरवरी को इस जोड़े ने कानूनी तौर पर मैरिज रजिस्ट्रेशन भी करवाया। फिलहाल, यह ‘टेक-कपल’ धर्मशाला की शांत वादियों में सादगीपूर्ण जीवन बिता रहा है।


नौकरी से कुंभ के मेले तक का सफर
अभय सिंह की कहानी किसी फिल्मी पटकथा से कम नहीं है। आईआईटी बॉम्बे से एयरोस्पेस इंजीनियरिंग की पढ़ाई की और कनाडा की टॉप एयरोस्पेस कंपनी में मोटी सैलरी वाली नौकरी करने के बाद उन्होंने शांति की तलाश में सब कुछ त्याग कर सनातन मार्ग चुना और ‘आईआईटीयन बाबा’ के रूप में पहचान बनाई।
विवादों से भी रहा है गहरा नाता
जितनी तेजी से अभय सिंह सुर्खियों में आए, उतनी ही तेजी से वे विवादों के घेरे में भी घिरे। 19 जनवरी 2025 को गुरु के खिलाफ अभद्र भाषा के आरोप में जूना अखाड़े ने उन्हें बाहर का रास्ता दिखा दिया।


अखाड़े की अनुशासन समिति ने उनके अखाड़े के आसपास आने पर भी रोक लगा दी थी। मार्च 2025 में एक टीवी डिबेट के दौरान उनके साथ हाथापाई हुई और उसी महीने जयपुर पुलिस ने उन्हें गांजा रखने के आरोप में हिरासत में भी लिया था।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



