Asha Hospital
Holi 2026
in

Holi 2026: हिमाचल में जमकर उड़े रंग-गुलाल! हर्षोल्लास से मनाया होली का त्योहार, डीजे पर थिरके लोग

TROWS

Holi 2026: हिमाचल प्रदेश में बुधवार को रंगों का त्योहार होली पूरे उत्साह और उमंग के साथ मनाया जा रहा है। प्रदेश के सभी जिलों में लोगों ने एक-दूसरे को गुलाल लगाकर शुभकामनाएं दीं।

Holi 2026 -2

Holi 2026: हिमाचल में जमकर उड़े रंग-गुलाल! हर्षोल्लास से मनाया होली का त्योहार, डीजे पर थिरके लोग

विभिन्न शहरों में सुबह से ही रंगों की बौछार और ढोल-नगाड़ों की गूंज सुनाई दे रही है। लोग सुबह ही घरों से बाहर निकले और सगे-संबंधियों सहित पड़ोसियों को रंग लगाकर होली की बधाई दी।

Indian Public School

शहरों से लेकर गांव तक युवा और बच्चे होली की मस्ती में धूम मचाते हुए नजर आये। कई जगह होली के गीतों पर महिलाये झूमकर नाचती-गातीं नजर आईं। इस दौरान सभी ने एक दूसरे को रंग-गुलाल लगाए।

Doon valley school

होली के अवसर पर हिमाचल में कई जगह डीजे डांस का आयोजन किया गया, यहां डीजे की धुनों पर लोग जमकर थिरके और एक-दूसरे को गुलाल लगाकर होली की बधाई दी। बता दें कि इस बार लोग रसायनिक रंगों के बजाय प्राकृतिक रंगाें का इस्तेमाल कर रहे है।

शिमला में जमकर उड़ा गुलाल
हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के रिज मैदान सहित आसपास के क्षेत्रों में होली की खासी धूम देखने को मिली। इस दौरान स्थानीय लोगों के साथ-साथ यहां पहुंचे पर्यटक होली के रंगों में रंगे नजर आए। इतना ही नहीं शिमला में विदेशों से घूमने आए पर्यटक भी होली का मजा लेते दिखाई दिए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

हमीरपुर-कुल्लू-बिलासपुर में होली की धूम
कुल्लू स्थित लालचंद प्रार्थी कला केंद्र में डीजे की धुन पर होली मनाई गई, यहां सैकड़ों की संख्या में युवाओं ने एकत्रित होकर डीजे पर गीत बजाकर गुलाल उड़ाया और नृत्य किया।

कल्लू के लोअर ढालपुर में लोगों ने ढोल नगाड़ों की थाप पर होली उत्सव मनाया। ढालपुर के ऐतिहासिक मैदान में युवाओं की टोलियां भी एक-दूसरे पर रंगों की बरसात करते दिखीं।

हमीरपुर के सुजानपुर में चार दिवसीय पारंपरिक होली उत्सव के समापन समारोह में आज होली की धूम रही। सुजानपुर के युवा होली के जश्न में डूबे रहे। बिलासपुर में होली उत्सव के दौरान लोग डीजे पर थिरकते हुए नजर आये।

उधर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने सरकारी आवास पर भाजपा नेताओं के साथ होली मनाई। सीएम सुक्खू ने भी सरकारी आवास ओक ओवर में समर्थकों के साथ होली मनाई।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal Crime News: हिमाचल में पकड़ी 4.664 किलोग्राम चरस! टैक्सी में हो रही थी सप्लाई, दो तस्कर काबू

Himachal Crime News: हिमाचल में पकड़ी 4.664 किलोग्राम चरस! टैक्सी में हो रही थी सप्लाई, दो तस्कर काबू