Himachal News: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल का 15 दिनों का स्टॉक! गैस सिलेंडर की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध

Himachal News: वर्तमान में हिमाचल प्रदेश में 191 गैस ऐजेंसियां हैं जिनके माध्यम से उपभोक्ताओं को घरेलू व व्यावसायिक गैस सिलेंडर उपलब्ध करवाए जा रहे हैं।

Himachal News: हिमाचल में पेट्रोल-डीजल का 15 दिनों का स्टॉक! गैस सिलेंडर की पर्याप्त मात्रा उपलब्ध
वर्तमान में कुल सामान्य खपत की तुलना में 60 प्रतिशत व्यावसायिक गैस सिलेंडर राज्य को प्राप्त हो रहे हैं तथा सभी व्यावसायिक प्रतिष्ठानों को सिलेंडर उपलब्ध करवाये जा रहे हैं।

निदेशक, खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले, कुमद सिंह ने राज्य स्तरीय निगरानी कमेटी की बैठक की अध्यक्षता करते हुए कहा कि राज्य में घरेलू एलपीजी सिलेंडरों की पर्याप्त उपलब्धता है तथा आवश्यकतानुसार गैस सिलेंडरों की प्राप्ति हो रही है।


उन्होंने बताया कि पेट्रोल व डीजल की भी प्रदेश में पर्याप्त उपलब्धता है तथा 15 दिनों का स्टॉक उपलब्ध है और इन पेट्रोलियम पदार्थों की आपूर्ति सुचारु रूप से हो रही है।
उन्होंने कहा कि राज्य के विभिन्न क्षेत्रों से घरेलू गैस कनेक्शन की ई-केवाईसी नहीं होने सम्बंधी शिकायतें आ रही है। उन्होंने तेल कम्पनियों के प्रतिनिधियों को निर्देश दिये कि इस विकट परिस्थिति में किसी भी घरेलू गैस उपभोक्ता को ई-केवाईसी न होने के कारण सिलेंडर से वंचित न किया जाए तथा कैम्प मोड में शेष बचे उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करवायें।


उन्होंने ये भी निर्देश दिए कि गैस ऐजेंसियां फोकल प्वांइट पर डिलीवरी के दो दिन पहले जिला नियंत्रकों एवं निरीक्षकों तथा संबंधित पंचायत जनप्रतिनिधियों को भी सूचित करें ताकि समाचार पत्रों के माध्यम प्रचार-प्रसार करके उपभोक्ताओं तक जानकारी पहुंचाई जा सके। उन्होंने तेल कंपनियों को फोकल प्वांइट पर ही उपभोक्ताओं की ई-केवाईसी करने के निर्देश दिए।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



