Leopard Attack: हिमाचल में तेंदुए और युवक के बीच भिड़ंत! 12 मिनट तक खूंखार से लड़ा, फिर जबड़ा पकड़कर मार डाला

Leopard Attack: सोलन जिले के अर्की उपमंडल के सरली गांव में तेंदुए का आतंक देखने को मिला है जहां एक युवक गंभीर रूप से जख्मी हो गया।

Leopard Attack: हिमाचल में तेंदुए और युवक के बीच भिड़ंत! 12 मिनट तक खूंखार से लड़ा, फिर जबड़ा पकड़कर मार डाला
18 वर्षीय प्रवेश शर्मा सुबह के वक्त घर से दूध लेने के लिए जा रहा था। इस दौरान जब वह खेतों से होकर गुजर रहा था तो रास्ते में उसका सामना तेंदुए से हो गया। तेंदुए ने अचानक ही प्रवेश शर्मा पर हमला कर दिया।

तेंदुए से भीड़ा युवक
इससे प्रवेश भी बुरी तरह डर गया और वह किसी तरह तेंदुए के चंगुल से छुटकर भागने लगा। मगर तेंदुए ने फिर से उस पर हमला कर दिया। ऐसे में प्रवेश ने भी बिना डरे तेंदुए का डटकर मुकाबला किया।


जबड़ा पकड़कर फेंका तेंदुआ
तकरीबन 12 मिनट तक तेंदुए और युवक के बीच संघर्ष चलता रहा। आखिरकार प्रवेश ने अपनी जान बचाने के लिए तेंदुए को जबड़े से पकड़ा और उसे दूर फेंक दिया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
युवक गंभीर घायल
वहीं दूसरी तरफ परिवार के सदस्यों और ग्रामीणों को जब इसका पता चला तो वह तुरंत मौके पर पहुंचे। तेंदुए के हमले से प्रवेश बुरी तरह से जख्मी हो गया जिसे इलाज के लिए अर्की अस्पताल ले जाया गया, जहां पर उसका उपचार किया गया।


उधर इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल बना हुआ है। वही वन विभाग को मामले की जानकारी दे दी गई, जिन्होंने घायल युवक को पांच हजार रुपये की फौरी राहत दी है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



