Himachal News Update: हिमाचल में युवक की संदिग्ध मौ**त! परिजन बोले- नशे की ओवरडोज से गई जान, दोस्तों पर मामला दर्ज

Himachal News Update: औद्योगिक क्षेत्र बरोटीवाला में एक युवक की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत से हड़कंप मच गया। ठेडा निवासी मृतक राम लाल के पिता जगदीश चंद ने इस बाबत पुलिस थाना बरोटीवाला में मामला दर्ज करवाया है।

Himachal News Update: हिमाचल में युवक की संदिग्ध मौ**त! परिजन बोले- नशे की ओवरडोज से गई जान, दोस्तों पर मामला दर्ज
पुलिस को दी शिकायत में पिता ने बताया कि उनका बेटा राम लाल 18 मार्च की सुबह काम पर निकला था, लेकिन देर शाम तक भी वापस नहीं लौटा। जब उन्होंने बेटे को फोन किया तो पता चला कि वह किसी गाड़ी के साथ पंचकूला गया है और जल्द ही वापस लौट आएगा।

लेकिन इसी बीच 20 मार्च को पुलिस की ओर से परिजनों को सूचना मिली कि उनके बेटे का शव भटौलीकला रोड के पास, नैना अपार्टमेंट के नजदीक सड़क किनारे मिला है।


इसके बाद परिजनों ने शव को कब्जे में लेकर अस्पताल में पोस्टमार्टम करवाया और उसके बाद परिजनों को सौंप दिया। वहीं परिजनों ने युवक की मौत को लेकर अब गंभीर आरोप लगाए हैं।
पिता ने बताया कि 18 मार्च की शाम राम लाल ट्रक यूनियन बरोटीवाला गया था जहाँ उसने अपने दोस्तों विनोद कुमार और बहादुर सिंह के साथ मिलकर नशीले पदार्थ का सेवन किया।


इसी दौरान आरोपियों ने राम लाल को नशे की ओवरडोज दे दी, जिससे उसकी मौत हुई। फिलहाल पिता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने दोनों आरोपियों के विरुद्ध भारतीय दंड संहिता की धारा 105, 238 और 3(5) के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



