Asha Hospital
in

Himachal News: आपदा के 35 दिन बाद पहुंची बिजली! सराज क्षेत्र के अधिकांश गांवों में बहाल हुई बिजली

TROWS

Himachal News: सराज क्षेत्र की आपदा प्रभावित पंचायत पखरेर के तहत आने वाले गांव भराड़ में आखिरकार 35 दिनों बाद बिजली बहाल कर दी गई है। 30 जून की रात आई आपदा के चलते यह गांव पूरी तरह अंधेरे में डूब गया था। दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और सड़क मार्ग के पूर्ण रूप से नष्ट हो जाने के कारण बिजली बहाली का कार्य अत्यंत चुनौतीपूर्ण रहा।

Shri Ram

Himachal News: आपदा के 35 दिन बाद पहुंची बिजली! सराज क्षेत्र के अधिकांश गांवों में बहाल हुई बिजली

विद्युत बोर्ड की टीम ने गांव तक बिजली पहुंचाने के लिए रस्सियों से खींचकर विद्युत पोल पहुंचाए और लगभग तीन किलोमीटर का पैदल दुर्गम रास्ता तय कर एक-एक पोल स्थापित किया। इस कार्य में 25 मजदूरों और विभागीय कर्मियों ने लगातार दिन-रात मेहनत की। कनिष्ठ अभियंता थुनाग, जगदीश ने बताया कि भराड़ गांव में लगभग 60 परिवार रहते हैं, जो पिछले 35 दिनों से बिजली से वंचित थे।

Indian Public School

अब विद्युत आपूर्ति बहाल होने से ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है। उन्होंने बताया कि भारी वर्षा, टूटे रास्तों और जोखिम भरे हालातों के बावजूद विभाग ने समयबद्ध कार्य करते हुए यह बहाली सुनिश्चित की। ग्रामीणों ने भी विभागीय कर्मचारियों की मेहनत और समर्पण के लिए आभार व्यक्त किया है।

Doon valley school

वहीं अधिशाषी अभियंता विद्युत मंडल गोहर सुमित चौहान ने बताया कि इलेक्ट्रिकल डिवीजन गोहर के अंतर्गत आने वाले सराज क्षेत्र के अधिकांश गांवों में बिजली पहुंचा दी गई है। उन्होंने बताया कि केवल सुराह गांव में बिजली आपूर्ति अभी बहाल नहीं हो पाई है, लेकिन यदि मौसम अनुकूल रहा तो एक-दो दिनों के भीतर वहां भी आपूर्ति बहाल कर दी जाएगी।

इसके अतिरिक्त कुछ गांवों में अस्थायी रूप से बिजली बहाल की गई है, जिसे शीघ्र ही स्थायी रूप से बहाल करने का प्रयास किया जा रहा है। सुमित चौहान ने बताया कि इलेक्ट्रिकल सेक्शन थुनाग के अंतर्गत आने वाले भराड़ गांव में भी आज अस्थायी रूप से बिजली बहाल कर दी गई है और जल्द ही वहां ट्रांसफार्मर स्थापित कर विद्युत आपूर्ति को स्थायी रूप दिया जाएगा।

JPERC 2025

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Accident In Himachal: सड़क से लुढ़क कर सतलुज नदी में गिरी पिकअप! चालक लापता

Accident In Himachal: सड़क से लुढ़क कर सतलुज नदी में गिरी पिकअप! चालक लापता

Paonta Sahib: पांवटा में सड़क के बीचोंबीच खड़े ट्रक से टकराई स्कूटी! रिटायर्ड फौजी की मौत

Paonta Sahib: पांवटा में सड़क के बीचोंबीच खड़े ट्रक से टकराई स्कूटी! रिटायर्ड फौजी की मौत