Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: इस योजना से हर माह 300 यूनिट बिजली फ्री! विद्युत की बिक्री कर पैसा भी कमा सकेंगे लोग…

TROWS

Himachal News: प्रदेश में प्रधानमंत्री सूर्य घर-निशुल्क बिजली योजना क्रियान्वित की जा रही है, जिसका मुख्य उद्देश्य भारत में एक करोड़ परिवारों को निःशुल्क विद्युत ऊर्जा उपलब्ध करवाना है, जो रूफटॉप सोलर पैनल वाली बिजली इकाइयों को स्थापित करना चाहते हैं।

Holi 2026 -2

Himachal News: इस योजना से हर माह 300 यूनिट बिजली फ्री! विद्युत की बिक्री कर पैसा भी कमा सकेंगे लोग…

हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड मंडी के अधीक्षण अभियंता अरुण शर्मा ने आज यहां बताया कि सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना पर्याप्त वित्तीय सब्सिडी प्रदान करके और इंस्टॉलेशन में सुविधा सुनिश्चित करके सोलर रूफटॉप सिस्टम अपनाने को बढ़ावा देने के लिए एक केंद्रीय योजना है।

Indian Public School

योजना के तहत परिवार को हर महीने 300 यूनिट बिजली निशुल्क मिल सकेगी। अरुण शर्मा ने बताया कि योजना का क्रियान्वयन दो स्तरों पर किया जाएगा। राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय कार्यक्रम कार्यान्वयन एजेंसी द्वारा तथा राज्य स्तर पर राज्य कार्यान्वयन एजेंसियों द्वारा संबंधित राज्य की वितरण उपयोगिताएं या उर्जा विभाग द्वारा किया जाएगा।

Doon valley school

उन्होंने बताया कि योजना के तहत एक किलोवाट प्रणाली के लिए 33 हजार रुपये, 2 किलोवाट के लिए 66 हजार रुपये और 3 किलोवाट के लिए 85 हजार रुपये की सब्सिडी का प्रावधान है। उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर-निःशुल्क बिजली योजना के अंतर्गत परिवारों को बिजली बिल में कमी का लाभ मिलेगा तथा वे वितरण कंपनियों को अधिशेष विद्युत की बिक्री पर अतिरिक्त आय अर्जित कर सकेंगे।

उन्होंने बताया कि सोलर रूफटॉप सिस्टम की स्थापना पर क्षेत्र की ग्राम पंचायत/शहरी स्थानीय निकाय को एक हजार रुपये प्रति इकाई प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अधीक्षण अभियंता ने बताया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर-निशुल्क बिजली से विनिर्माण, लॉजिस्टिक्स, आपूर्ति श्रृंखला, स्थापना, संचालन और रख रखाव जैसे विभिन्न क्षेत्रों में लगभग 17 लाख लोगों को प्रत्यक्ष रोजगार सृजित होने का अनुमान है। उन्होंने बताया कि अधिक जानकारी के लिए pmsuryaghar.gov.in पर लॉगइन कर सकते हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

SBI Recruitment: एसबीआई में नौकरी करने का शानदार मौका! कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, सैलरी 85 हज़ार से ज़्यादा

SBI Recruitment: एसबीआई में नौकरी करने का शानदार मौका! कई पदों पर निकली बंपर भर्ती, सैलरी 85 हज़ार से ज़्यादा

Paonta Sahib: भरली कॉलेज कैंपस में तेंदुआ दिखने से दहशत! गिरिपार क्षेत्र में अलर्ट जारी, वन विभाग की टीम तैनात

Paonta Sahib: भरली कॉलेज कैंपस में तेंदुआ दिखने से दहशत! गिरिपार क्षेत्र में अलर्ट जारी, वन विभाग की टीम तैनात