Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: कुल्लू में भूस्खलन से सड़कें बंद! 21.20 क्विंटल राशन एयर ड्राप

TROWS

Himachal News: ज़िला कुल्लू के दूर-दराज के क्षेत्रों, जहाँ भारी वर्षा और भूस्खलन के कारण सड़क संपर्क बाधित हो गया है। इन क्षेत्रों के लिये शुक्रवार को भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर से कुल 21.20 क्विंटल राशन और 24 तिरपाल प्रभावित क्षेत्रों में एयर ड्राप किए गए।

Holi 2026 -2

Himachal News: कुल्लू में भूस्खलन से सड़कें बंद! 21.20 क्विंटल राशन एयर ड्राप

उपायुक्त कुल्लू तोरुल एस. राविश ने बताया कि जिला प्रशासन लगातार प्रभावित क्षेत्रों की आवश्यकताओं पर नज़र बनाए हुए है। उन्होंने कहा कि सड़क मार्ग से कटे हुए इलाकों में जहां से राशन की मांग आ रही थी, वहां प्राथमिकता के आधार पर आवश्यक खाद्य सामग्री उपलब्ध करवाई गई है।

Indian Public School

इसके साथ ही, अन्य क्षेत्रों तक सड़क मार्ग, हेड लोड और ड्रोन के माध्यम से भी राहत सामग्री पहुँचाने की व्यवस्था की गई है। डीसी ने बताया कि राहत सामग्री भुंतर हवाई अड्डे से भारतीय वायु सेना के एमआई-17 हेलीकॉप्टर की छह उड़ानों के माध्यम से शागटी, मरोड़, शरची और बठाड़ क्षेत्रों में भेजी गई।

Doon valley school

उन्होंने कहा कि आपदा प्रभावित परिवारों तक समय पर राहत सामग्री पहुँचाना प्रशासन की सर्वोच्च प्राथमिकता है। राशन किट में आटा, चावल, दाल, तेल, नमक, चीनी, चाय पत्ती सहित अन्य आवश्यक खाद्य सामग्री शामिल की गई हैं। इसके अतिरिक्त प्रभावित परिवारों के लिए 24 तिरपाल भी मुहैया कराए गए हैं।

उपायुक्त ने कहा कि प्रदेश सरकार तथा प्रशासन आपदा प्रभावितों के साथ हर समय खड़ा है और उनकी हर संभव मदद सुनिश्चित की जा रही है। उन्होंने कहा कि राहत एवं बचाव कार्यों में जिला प्रशासन, भारतीय वायु सेना, सेना, एनडीआरएफ, एसडीआरएफ और स्थानीय लोग सक्रिय सहयोग कर रहे हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस! इन्हे मिला शिक्षा गौरव सम्मान

Paonta Sahib: द रोज़ ऑर्किड वर्ल्ड स्कूल में मनाया शिक्षक दिवस! इन्हे मिला शिक्षा गौरव सम्मान

Paonta Sahib: इंडियन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस

Paonta Sahib: इंडियन पब्लिक स्कूल में हर्षोल्लास के साथ मनाया गया शिक्षक दिवस