in

Himachal News : क्रिकेट खेलते हुए दो युवकों में जबरदस्त बहस! क्रिकेट के बल्ले से सिर पर वार कर उतारा मौ* त के घाट

TROWS

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा के उपमंडल सलूणी के पिछला डियूर पंचायत के हटला नामक स्थान पर दो युवकों के बीच क्रिकेट खेलने को लेकर बहस बाजी में एक युवक ने दूसरे युवक के सर पर बैट से प्रहार कर उसे मौत के घाट उतार दिया है।

मिली जानकारी के मुताबिक यह हादसा उस समय पेश आया जब 2 युवकों के बीच रनों को लेकर बहसबाजी होने लगी और होते-होते बहस इतनी बढ़ गई की एक युवक ने अपने आपे से बाहर होते हुए बैट से दूसरे युवक के सर पर जोरदार वार कर दिया जिसमें अन्य युवक की जान चली गई।

युवक के सर पर वार करने के बाद आरोपी युवक मौके से फरार हो गया, घटना की सूचना अन्य युवाओं ने पिछला डियूर पंचायत के प्रधान भीलो राम को दी।

Doon valley school

प्रधान भीलो राम ने इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस थाना की हर में इसकी सूचना दी और साथ ही 108 एंबुलेंस को फोन करके इस घटना की सूचना दी।

जैसे ही इस घटना की सूचना पुलिस को मिली, पुलिस थाना किहार के सब इंस्पैक्टर अनिल वालिया पुलिस दल सहित घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कानूनी कार्रवाई करते हुए युवाओं के बयान दर्ज किये।

JPERC 2025

हादसे में मृतक की पहचान क्यूम खान (32) पुत्र पीर मुहम्मद गांव लोधली तहसील सलूणी जिला चम्बा के रूप में हुई है।

पुलिस कार्यवाई

पुलिस द्वारा मामले में संलिप्त युवक के खिलाफ किहार थाना में मर्डर का मामला दर्ज कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी है। आज शव को पोस्टमार्टम कर परिजनों को सौंप दिया जाएगा।

एसडीपीओ सलूणी रंजन शर्मा का कहना है कि पुलिस ने मामले की गहनता से जांच के लिए फोरैंसिक टीम को बुलाया है, साथ ही मामले में संलिप्त आरोपी सलीम पुत्र लतीफ गांव लोधली के खिलाफ पुलिस थाना किहार में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है, आरोपी जल्द ही पुलिस के कब्जे में होगा।

Written by Newsghat Desk

Paonta sahib : होली मेले में मोमोज़ और सिड्डू जैसे पारम्परिक व्यंजन बना आत्मनिर्भरता कायम कर रही रेणुका जी की कल्पना चौहान

Paonta sahib : होली मेले में मोमोज़ और सिड्डू जैसे पारम्परिक व्यंजन बना आत्मनिर्भरता कायम कर रही रेणुका जी की कल्पना चौहान

Himachal Pradesh : यहाँ गोली लगने से 47 वर्षीय व्यक्ति मौ*त! पुलिस ने शुरू की जांच, आत्महत्या या हत्या

Himachal Pradesh : यहाँ गोली लगने से 47 वर्षीय व्यक्ति मौ*त! पुलिस ने शुरू की जांच, आत्महत्या या हत्या