Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: फार्म भरने वाली महिलाओं को इस दिन से मिलने लगेंगे 1500 रुपये- उप मुख्यमंत्री

Himachal News: फार्म भरने वाली महिलाओं को इस दिन से मिलने लगेंगे 1500 रुपये- उप मुख्यमंत्री

Himachal News: फार्म भरने वाली महिलाओं को इस दिन से मिलने लगेंगे 1500 रुपये- उप मुख्यमंत्री

Himachal News: फार्म भरने वाली महिलाओं को इस दिन से मिलने लगेंगे 1500 रुपये- उप मुख्यमंत्री

TROWS

Himachal News: उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र में बनने जा रही महत्वाकांक्षी बल्क ड्रग पार्क परियोजना में 1 हजार करोड़ रुपये का पूंजी निवेश करेगी। परियोजना का कुल खर्च राज्य और केंद्र सरकार द्वारा 50-50 फीसदी की हिस्सेदारी में वहन किया जाएगा।

Holi 2026 -2

Himachal News: फार्म भरने वाली महिलाओं को इस दिन से मिलने लगेंगे 1500 रुपये- उप मुख्यमंत्री

परियोजना के संचालन का जिम्मा भी हिमाचल सरकार ही देखेगी। उप मुख्यमंत्री ने रविवार को ऊना जिले के बढ़ेड़ा में एक जनसभा में यह जानकारी दी। उन्होंने कहा कि यह परियोजना जिले समेत पूरे प्रदेश के लिए विकास और रोजगार सृजन में मिसाल बनेगी। उन्होंने बताया कि जल्द ही हरोली के पंजुआणा में इस परियोजना के प्रशासनिक खंड का शिलान्यास किया जाएगा।

Indian Public School

बढ़ेड़ा में किया मल्टीस्पेशलिटी आयुर्वेदिक अस्पताल का शुभारंभ
इससे पहले, उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने बढ़ेड़ा स्थित हिमकेप्स नर्सिंग कॉलेज में 40 बिस्तरों की सुविधा वाले मल्टीस्पेशलिटी आयुर्वेदिक अस्पताल का शुभारंभ किया। इस दौरान कुटलैहड़ के नव निर्वाचित विधायक विवेक शर्मा भी उनके साथ रहे। अस्पताल में स्त्री रोग एवं प्रसूति विशेषज्ञ, आत्यायिक चिकित्सा एवं अन्य आयुर्वेदिक चिकित्सा सेवाओं समेत पंचकर्मा की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। यहां लोगों को रियायती दरों पर बेहतर चिकित्सा सुविधा मिलेगी।

Doon valley school

अब अपनी बिजली पैदा करेगा ऊना
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि ऊना अब बिजली पैदा करने वाला जिला बन गया है। हाइड्रो क्षेत्र में विद्युत उत्पादन के साथ साथ अब प्रदेश में सौर ऊर्जा क्षेत्र के दोहन की दिशा में प्रयास किए जा रहे हैं। इसमें ऊना जिला अग्रणी बना है।

पेखूबेला में हिमाचल प्रदेश पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड की 32 मेगावॉट की सौर ऊर्जा परियोजना बनकर तैयार हो गई है। 20 जून को मुख्यमंत्री इसका लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा 10 मेगावॉट की अघलोर सौर ऊर्जा परियोजना और 5 मेगावॉट की भंजाल सौर ऊर्जा परियोजना के नींव पत्थर रखे जाएंगे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जिन्होंने फार्म भरे उन्हें 19 से मिलने लगेंगे 1500 रुपये
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि हिमाचल सरकार ने इंदिरा गांधी प्यारी बहना सुख सम्मान निधि योजना के माध्यम से महिलाओं को हर महीने 1500-1500 रुपये देने का वादा किया था। कांग्रेस सरकार ने उसे पूरा कर दिया है। जिन्होंने हमारी बात मान कर फार्म भरे हैं, उन्हें 19 से यह लाभ मिलना आरंभ हो जाएगा।

जो महिलाएं अभी इससे वंचित रहीं हैं और बीजेपी के बरगलाने के कारण जिन्होंने फार्म नहीं भरे, वे अब बीजेपी वालों से यह सवाल जरूर पूछें कि उन्होंने झूठ बोल कर महिलाओं का अहित क्यों किया।

19 को कांगड़ से योजना का जिलाव्यापी शुभारंभ
मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि हमने महिलाओं को अप्रैल से 1500-1500 रुपये देने की बात कही थी, लेकिन चुनावी आचार संहिता के चलते तब इसे टालना पड़ा था। लेकिन अब यह राशि अप्रैल महीने से ही जारी की जा रही है। लाभार्थी महिलाओं को अप्रैल से जून की तिमाही की धनराशि 4500-4500 रुपये एकमुश्त प्रदान की जाएगी।

19 जून बुधवार को हरोली के कांगड़ मैदान से इस योजना का जिलाव्यापी शुभारंभ किया जाएगा। सामाजिक न्याय-अधिकारिता एवं स्वास्थ्य मंत्री डॉ. कर्नल धनीराम शांडिल भी इस कार्यक्रम में विशेष रूप से सम्मिलित होंगे। इसमें 7 हजार से अधिक लाभार्थी महिलाओं को एकमुश्त 4500-4500 प्रदान किए जाएंगे।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime: नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़! भारी मात्रा में नशीली दावों समेत 5 तस्कर गिरफ्तार! क्या है पूरा मामला देखें रिपोर्ट

Himachal Crime: नशीली दवाओं की तस्करी का भंडाफोड़! भारी मात्रा में नशीली दावों समेत 5 तस्कर गिरफ्तार! क्या है पूरा मामला देखें रिपोर्ट

Himachal News Update: तलाक के बाद पत्नी ने की दूसरी शादी तो युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम

Himachal News Update: तलाक के बाद पत्नी ने की दूसरी शादी तो युवक ने उठा लिया खौफनाक कदम