Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News: बाबा बालक नाथ मंदिर में 14 मार्च से चैत्र मास मेलों का आगाज! 24 घंटे खुला रहेगा दरबार

TROWS

Himachal News: उत्तर भारत के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल बाबा बालक नाथ मंदिर दियोटसिद्ध में इस वर्ष 14 मार्च से 13 अप्रैल तक आयोजित किए जाने वाले चैत्र मास मेलों की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। जिलाधीश एवं बाबा बालक नाथ मंदिर न्यास के आयुक्त अमरजीत सिंह ने विभिन्न विभागों और मंदिर न्यास के अधिकारियों के साथ बैठक कर कहा कि मंदिर परिसर और इसके आस-पास के पूरे क्षेत्र के लिए एक दीर्घकालीन मास्टर प्लान होना चाहिए और सभी कार्य उसी प्लान के अनुसार होने चाहिए।

Holi 2026 -2

Himachal News: बाबा बालक नाथ मंदिर में 14 मार्च से चैत्र मास मेलों का आगाज! 24 घंटे खुला रहेगा दरबार

जहां-तहां निर्माण कार्यों के बजाय मास्टर प्लान को विशेषज्ञ वास्तुविदों की मदद से चरणबद्ध ढंग से क्रियान्वित किया जाना चाहिए। इसके लिए मंदिर अधिकारी, सभी संबंधित विभाग और स्थानीय पंचायत जनप्रतिनिधि आपसी समन्वय के साथ कार्य करें। जिलाधीश ने मंदिर परिसर में प्राथमिकता के आधार पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने पर जोर दिया।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि मेलों के सुचारू आयोजन के लिए एसडीएम बड़सर को मेला अधिकारी, एसडीपीओ बड़सर को मेला पुलिस अधिकारी और बीएमओ को मेला चिकित्सा अधिकारी नियुक्त किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इन मेलों के दौरान बड़ी संख्या में आने वाले श्रद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए।

Doon valley school

इस दौरान पूरे क्षेत्र में यातायात एवं कानून व्यवस्था, पेयजल और बिजली की आपूर्ति, स्वास्थ्य सेवाएं, सफाई तथा अन्य सभी व्यवस्थाएं सुचारू रहनी चाहिए। इसके लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मचारी, होमगार्ड्स, चिकित्सक एवं स्वास्थ्य कर्मी, सफाई कर्मचारी और अन्य कर्मचारी तैनात किए जा रहे हैं। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए मेले के दौरान मंदिर को 24 घंटे खुला रखा जाएगा।

जिलाधीश ने बताया कि मंदिर परिसर के स्टाफ को आतिथ्य सेवाओं से संबंधित टेªनिंग दी जाएगी, ताकि वे श्रद्धालुओं को बेहतरीन सुविधाएं प्रदान कर सकें। जिलाधीश ने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को पूरे दियोटसिद्ध क्षेत्र की सड़कों की मरम्मत करवाने, जल शक्ति विभाग को सभी फायर हाइड्रेंटों को हर समय चालू हालत में रखने तथा अग्निशमन विभाग द्वारा चिह्नित नए स्थानों पर भी हाइड्रेंट बनाने के निर्देश दिए।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Snowfall In Himachal: हिमाचल में फिर बदला मौसम! कुफरी-नारकंडा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी

Snowfall In Himachal: हिमाचल में फिर बदला मौसम! कुफरी-नारकंडा सहित ऊंची चोटियों पर बर्फबारी का दौर जारी

Gold-Silver Price: इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में तेजी! गोल्ड 1299 रूपए बढ़कर हुआ 85,998, चांदी 2562 रूपए महंगी

Gold-Silver Price: इस हफ्ते सोने-चांदी के दाम में तेजी! गोल्ड 1299 रूपए बढ़कर हुआ 85,998, चांदी 2562 रूपए महंगी