Asha Hospital
in

Himachal News: सरकार के प्रयासों से HPSEBL में लंबे समय से लंबित पेंशन संबंधी समस्याओं का हुआ समाधान

Himachal News: वर्ष, 2024 में हिमाचल प्रदेश राज्य विद्युत बोर्ड लिमिटेड (एचपीएसइबीएल) में पेंशनभोगियों से संबंधित समस्याएं लम्बित थी, इसमें चिकित्सा बिलों का भुगतान न होना, ग्रेच्युटी और अवकाश नकदीकरण शामिल थे। राज्य सरकार द्वारा छठे वेतन आयोग के कार्यान्वयन के बावजूद, लगभग 16,200 पेंशनभोगियों की पेंशन में संशोधन न होना एक गंभीर चिंता का विषय था।

Shri Ram

Himachal News: सरकार के प्रयासों से HPSEBL में लंबे समय से लंबित पेंशन संबंधी समस्याओं का हुआ समाधान

स्थिति की गंभीरता को समझते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के सक्रिय नेतृत्व में राज्य सरकार ने एचपीएसइबीएल को इन समस्याओं का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मामले की समीक्षा करने पर यह पाया गया कि पेंशन शाखा ने 9 माह में पेंशन के केवल 1,800 मामलों में संशोधन किया था।

Indian Public School

इस प्रकार सभी पेंशनभोगियों को पेंशन संशोधन का लाभ मिलने में कम से कम पांच माह लगते। एचपीएसइबीएल के एक प्रवक्ता ने कहा कि कर्मचारी कल्याण के प्रति राज्य सरकार की प्रतिबद्धता के फलस्वरूप एचपीएसइबीएल प्रबंधन ने शीघ्रता से 12 सेवानिवृत्त अधिकारियों, कर्मचारियों और 14 डाटा एंट्री ऑपरेटरों की एक टीम गठित की।

Doon valley school

गठित टीम द्वारा जुलाई से अक्तूबर, 2024 तक केवल चार महीनों के भीतर ही सभी 16,200 लंबित पेंशन मामलों में सफलतापूर्वक संशोधन किया गया, जिससे हजारों सेवानिवृत्त कर्मचारियों को लाभ हुआ। इसके अतिरिक्त, सरकार के दिशा-निर्देशों के अनुरूप वित्त प्रभाग द्वारा चिकित्सा प्रतिपूर्ति के सभी दावों का समयबद्ध निपटारा सुनिश्चित किया गया।

यह उपलब्धि न केवल एचपीएसइबीएल की प्रशासनिक दक्षता को दर्शाती है, बल्कि राज्य सरकार की अपने सेवानिवृत्त कर्मचारियों के अधिकारों और सम्मान की रक्षा के प्रति प्रतिबद्धता को भी दर्शाती है। प्रवक्ता ने सभी हितधारकों से आग्रह किया कि वे भ्रामक सूचनाओं से भ्रमित न हों।

JPERC 2025

उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू के मार्गदर्शन में एचपीएसइबीएल अपने कर्मचारियों के कल्याण के लिए प्रतिबद्ध है और सभी देय राशियों और लाभों का समय पर वितरण सुनिश्चित करने के लिए राज्य सरकार के दिशा-निर्देशों का पालन किया जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

दुखद: आंगन में लगे टुल्लू पंप से करंट लगकर व्यक्ति की मौत! तीन दिन पहले ही रिटायर्ड हुए थे देव राज

दुखद: आंगन में लगे टुल्लू पंप से करंट लगकर व्यक्ति की मौत! तीन दिन पहले ही रिटायर्ड हुए थे देव राज

Himachal Crime News: गाड़ी में हो रही थी चिट्टे की सप्लाई! पुलिस ने ऐसे दबोचा 25 वर्षीय युवक

Himachal Crime News: गाड़ी में हो रही थी चिट्टे की सप्लाई! पुलिस ने ऐसे दबोचा 25 वर्षीय युवक