Paonta Cong
in ,

Himachal News Alert: जमीनी विवाद के चलते हिमाचल में चली गोलियां! तीन व्यक्ति घायल

Himachal News Alert: जमीनी विवाद के चलते हिमाचल में चली गोलियां! तीन व्यक्ति घायल

Bullets-fired-in-Himachal-d.jpg

Himachal News Alert: जमीनी विवाद के चलते हिमाचल में चली गोलियां! तीन व्यक्ति घायल

JPERC
JPERC

Himachal News Alert: हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला में आज सुबह गोलीकांड का मामला सामने आया है जहां तीन व्यक्ति घायल हो गए इनमें से दो की हालत गंभीर बताई जा रही है। वही पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है।

Himachal News Alert: जमीनी विवाद के चलते हिमाचल में चली गोलियां! तीन व्यक्ति घायल

Admission notice

मामला शिमला जिले में ठियोग के मत्याना में बुधवार की सुबह पेश आया है। यहाँ शड़ी गांव में जमीनी विवाद के चलते ध्यान सिंह इस कदर आग बबूला हो गया कि उसने अपने ही भाई के परिवार पर गोलियां चला दी।

बताया जा रहा है कि दोनों परिवारों के बीच सुबह जमीनी विवाद को लेकर बहसबाजी हो गई। देखते ही देखते झगड़ा इस कदर बढ़ गई कि आरोपी ने गोली चला दी जोकि तीन लोगों को लगी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

वही गोलियों की आवाज सुनकर समूचे गांव में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद तीनों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ठियोग पहुंचाया गया। यहां से दो लोगों की गंभीर अवस्था को देखते हुए उन्हें आईजीएमसी शिमला के लिए रेफर कर दिया गया है।

उधर, SHO ठियोग धर्मसेन ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि आरोपी को हिरासत में ले लिया गया है। इसके साथ ही गोली लगने से घायल हुए लोगों का अस्पताल में उपचार चल रहा है। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्यों सहित ग्रामीणों से पूछताछ की जा रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Punjab-National-Bank.jpg

PNB Bank: क्या आपका भी है PNB बैंक में खाता! एक महीने में बंद होने जा रहे ये अकाउंट…

Illegal-mining-was-going-on.jpg

HP News: रात के अंधेरे में चल रहा था अवैध खनन! पुलिस ने छापेमारी कर पकड़े तीन वाहन