Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Alert: भीषण अग्निकांड ने जलाकर राख किए दो मकान! खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर चार परिवार

TROWS

Himachal News Alert: चंबा जिला के जनजातीय क्षेत्र पांगी की शुण पंचायत के उदीन गांव में भीषण अग्निकांड ने दो घर जलाकर राख कर दिए जिससे चार परिवार बेघर हो गए हैं।

Holi 2026 -2

Himachal News Alert: भीषण अग्निकांड ने जलाकर राख किए दो मकान! खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर चार परिवार

एक तो कड़ाके की ठंड और दूसरा सिर पर छत न होने के कारण चारों परिवार खुले आसमान के नीचे रात बिताने को मजबूर हो गए हैं। आलम यह है कि परिवार के पास तन पर पहने कपड़ों के अलावा और कुछ भी नहीं बच सका है जिससे उन पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है।

Indian Public School

दो घर जलकर राख
दरअसल, पांगी की शुण पंचायत के उदीन गांव निवासी अमर देई, अमर जीत, पवन कुमार और भानी चंद के दो घरों में अचानक ही चिंगारी सुलग गई। पहले एक घर में आग लगी और देखते ही देखते आग की लपटों ने साथ लगते दूसरे घर को भी जलाकर राख कर दिया।

Doon valley school

जब तक परिवार के सदस्यों के साथ-साथ ग्रामीण आग पर काबू पाते तब तक दोनों मकान जलकर राख हो चुके थे जिससे राशन, कपड़े और अन्य जरूरी सामान जल गया। हालांकि फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर अन्य घरों को जलने से बचा लिया।

प्रशासन की ओर से प्रभावित परिवारों को 10-10 हजार रुपये की फौरी राहत राशि प्रदान की गई है। उधर, फायर चौकी पांगी के लीडिंग फायर मैन पवन कुमार ने बताया कि आग लगने से दोनों परिवारों को 20 लाख रुपए का नुकसान हुआ है। हालांकि अभी तक आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News: पाइयिथन गेम्स में हिमाचल के 50 बच्चों ने जीते पदक! डीसी ने विजेताओं को किया सम्मानित

Himachal News: पाइयिथन गेम्स में हिमाचल के 50 बच्चों ने जीते पदक! डीसी ने विजेताओं को किया सम्मानित

Jobs In Himachal: हिमाचल के युवक-युवतियों को नौकरी का मौका! 100 पदों के लिए यहां होंगे इंटरव्यू

Jobs In Himachal: हिमाचल के युवक-युवतियों को नौकरी का मौका! 100 पदों के लिए यहां होंगे इंटरव्यू