Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Update: फोरलेन पर निर्माणाधीन पुल की शटरिंग टूटने से गिरे चार मजदूर! एक की मौत, तीन घायल

TROWS

Himachal News Update: जिला सोलन और शिमला सीमा पर चल रहे फोरलेन कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया जिससे एक मजदूर की मौत हुई है जबकि तीन मजूदर घायल हो गए हैं।

Holi 2026 -2

Himachal News Update: फोरलेन पर निर्माणाधीन पुल की शटरिंग टूटने से गिरे चार मजदूर! एक की मौत, तीन घायल

चंबाघाट से कैथलीघाट तक फोरलेन के दूसरे चरण में चल रहे कार्य के दौरान मंगलवार को शुंगल में फोरलेन प्रोजेक्ट के तहत पुल का निर्माण करते यह हादसा हुआ है।

Indian Public School

निर्माणाधीन पुल की शटरिंग टूटी
जब कामगार पुल के लिए बनाए जा रहे पिलर पर शटरिंग लगाने का काम कर रहे थे तो अचानक ही बड़ा हादसा हो गया। इस दौरान निर्माणाधीन पुल की शटरिंग टूट गई जिससे चार मजदूर नीचे गिर गए और गंभीर रूप से जख्मी हो गए।

Doon valley school

इसके बाद सभी घायलों को उपचार के लिए आईजीएमसी शिमला पहुंचाया गया मगर यहां पर शुकर अहमद, उधमपुर जम्मू-कश्मीर की मौत हो गई।

इसके अलावा हादसे में उबेद अहमद व अब्दुल करीम जम्मू-कश्मीर और धौलपुर राजस्थान का वीरी सिंह गंभीर रूप से घायल हुए हैं जिनका अस्पताल में उपचार चल रहा है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

हादसे को लेकर मामला दर्ज
उधर, डीएसपी सोलन अनिल धौल्टा ने कहा कि पुलिस द्वारा मृतक के शव को कब्जे में ले लिया गया है। साथ ही हादसे को लेकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Latest News: हिमाचल में चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत! घर में मिला मृत, परिजनों ने खोया लाल

Himachal Latest News: हिमाचल में चिट्टे की ओवरडोज से युवक की मौत! घर में मिला मृत, परिजनों ने खोया लाल

Himachal Crime News: हिमाचल में टेंपो से पकड़ी बियर की 300 पेटियां! पंजाब से हिमाचल में हो रही थी सप्लाई

Himachal Crime News: हिमाचल में टेंपो से पकड़ी बियर की 300 पेटियां! पंजाब से हिमाचल में हो रही थी सप्लाई