Asha Hospital
Holi 2026
in

Himachal News Update: बस दुर्घटना में राहत एवं बचाव कार्य संपन्न! जिला प्रशासन ने मृतकों के घर पहुँचकर संवेदनाएं कीं व्यक्त

TROWS

Himachal News Update: जिला बिलासपुर के झंडूता उपमंडल के अंतर्गत ग्राम भल्लू (पटवार सर्कल बड़गांव) में सोमवार शाम हुई भीषण बस दुर्घटना में अब तक 16 लोगों की मृत्यु की पुष्टि हुई है। जिला प्रशासन द्वारा संचालित राहत और बचाव कार्य आज दोपहर औपचारिक रूप से संपन्न हुआ। यह जानकारी उपायुक्त बिलासपुर राहुल कुमार ने दी।

Holi 2026 -2

Himachal News Update: बस दुर्घटना में राहत एवं बचाव कार्य संपन्न! जिला प्रशासन ने मृतकों के घर पहुँचकर संवेदनाएं कीं व्यक्त

उपायुक्त राहुल कुमार ने बताया कि यह दुर्घटना 7 अक्तूबर, 2025 की सायं लगभग 6:40 बजे उस समय हुई, जब मरोतन से घुमारवीं रूट पर जा रही एक निजी बस (पंजीकरण संख्या HP69-5761) भूस्खलन की चपेट में आ गई। इस दर्दनाक हादसे में 16 लोगों की मृत्यु हुई, जिनमें 9 पुरुष, 4 महिलाएं और 3 बच्चे शामिल हैं।

Indian Public School

दो बच्चे — शौर्य और आरुषि — मामूली रूप से घायल हुए थे, जिन्हें एआईआईएमएस बिलासपुर में उपचार के बाद आज प्रातः 4:30 बजे छुट्टी दे दी गई। उपायुक्त ने बताया कि सभी मृतकों की पहचान कर ली गई है और पोस्टमॉर्टम की प्रक्रिया बरठीं सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में संपन्न की गई। इस प्रक्रिया को शीघ्रता से पूरा करने के लिए सीएमओ बिलासपुर द्वारा अतिरिक्त चिकित्सकों की ड्यूटी लगाई गई थी। सभी मृतकों के शव उनके परिजनों को सौंप दिए गए हैं।

Doon valley school

जिला प्रशासन द्वारा मृतकों के परिजनों को 25,000 रूपए की फौरी राहत राशि प्रदान की जा चुकी है, जबकि आगे की वित्तीय सहायता प्रक्रिया एसडीआरएफ मानकों के अंतर्गत की जा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इस दर्दनाक हादसे पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए प्रभावित परिवारों के प्रति संवेदना प्रकट की है।

उपायुक्त राहुल कुमार और पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने आज दुर्घटना में जीवित बचे बच्चों शौर्य और आरुषि के घर पहुँचकर उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली तथा जिन परिवारों ने अपने परिजन खोए हैं, उनके सदस्यों को ढांढस बंधाया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने कहा कि जिला प्रशासन इस कठिन समय में प्रत्येक प्रभावित परिवार के साथ है और हरसंभव सहायता समयबद्ध रूप से उपलब्ध करवाई जा रही है। उन्होंने यह भी बताया कि दुर्घटना से संबंधित सभी पहलुओं की जांच की जा रही है तथा सुरक्षा की दृष्टि से संवेदनशील मार्गों पर यातायात व्यवस्था पर विशेष निगरानी रखी जा रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib: पांवटा में 5.070 किलोग्राम भुक्की बरामद! महिला-पुरुष अरेस्ट

Paonta Sahib: पांवटा में 5.070 किलोग्राम भुक्की बरामद! महिला-पुरुष अरेस्ट

Himachal Latest News: 15 दिनों के भीतर पूरा होगा 7 किलोमीटर लंबी डक्ट का निर्माण

Himachal Latest News: 15 दिनों के भीतर पूरा होगा 7 किलोमीटर लंबी डक्ट का निर्माण