in ,

Himachal Politics: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका! भाजपा में शामिल हुए 6 बागी विधायक

Himachal Politics: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका! भाजपा में शामिल हुए 6 बागी विधायक

Himachal Politics: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका! भाजपा में शामिल हुए 6 बागी विधायक

Himachal Politics: हिमाचल प्रदेश के 6 बागी विधायकों को कांग्रेस का हाथ छोड़ भारतीय जनता पार्टी का दामन थाम लिया है। केंद्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉ. राजीव बिंदल की मौजूदगी में आज सभी बागी विधायक भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए हैं।

BKD School
BKD School

Himachal Politics: चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका! भाजपा में शामिल हुए 6 बागी विधायक

वही इन विधायकों के भाजपा में शामिल होने के साथ ही एक तरफ जहां कांग्रेस को बड़ा झटका लग गया है। तो वहीं दूसरी तरफ लोकसभा चुनाव से पहले ही भाजपा का कुनबा बढ़ने से उनमें खुशी की लहर दौड़ गई है।

बता दें कि हाल ही में हुए राज्यसभा चुनाव में कांग्रेस के इन 6 विधायकों ने क्रॉस वोटिंग की थी, जिसके चलते बीजेपी के हर्ष महाजन विजयी घोषित हुए थे। कांग्रेस के उम्मीदवार अभिषेक मनु सिंघवी को हार का सामना करना पड़ा था।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

कांग्रेस प्रत्याशी की बजाय बीजेपी उम्मीदवार के पक्ष में क्रॉस वोटिंग करने पर राजेंद्र राणा, सुधीर शर्मा, रवि ठाकुर, इंद्रदत्त लखनपाल, देवेंद्र भुट्टो और चैतन्य शर्मा को अयोग्य घोषित कर दिया गया था।

जिसके बाद आज सभी विधायक भाजपा में शामिल हुए है। अयोग्य ठहराए इन विधायकों की गुरुवार रात भाजपा हाईकमान के साथ हुई बैठक में इस पर सहमति बनी थी।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Paonta Sahib: गुरुद्वारा श्री पांवटा साहिब में आज से होला महल्ला का आगाज! कल सजेगा कीर्तन दरबार

Sirmour News: विज्ञापन और पेड न्यूज पर कड़ी नजर रखेगी MCMC- सुमित खिमटा