in

Himachal Pradesh News: दर्दनाक हादसे के दौरान अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिरी बोलेरो कैंपर, 3 युवकों की मौत

TROWS

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला रोहड़ू के साथ लगते सीमा-रंटाडी सड़क मार्ग पर एक बोलेरो कैंपर के खाई में गिरने से 3 युवकों की दर्दनाक मौत हो गई है।

जानकारी के मुताबिक यह हादसा सोमवार रात 10.30 बजे का बताया जा रहा है, जब सीमा-रंटाडी पंचायत के अंतर्गत डीएमसी बरटू द्वारा क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया था।

Doon valley school

बीते दिन को प्रतियोगिता का समापन होने के बाद कमेटी के सदस्य सूर्यकांत, धर्मेंद्र कुमार और नीरज रात करीब 10.30 बजे सूर्यकांत की बोलेरो कैंपर गाड़ी (एचपी 10बी-6717) में सामान लोड कर उसे बरटू गांव छोड़ने चले गए।

जैसे ही उनकी गाड़ी मंजियानी थाच के पास पहुंची तो चालक सूर्यकांत गाड़ी से नियंत्रण खो बैठा, जिससे गाड़ी लगभग 800 मीटर गहरी खाई में गिर गई।

JPERC 2025

मौके पर उपस्थित लोगों ने जब हादसा होते देखा तो वे तुरंत मौके पर पहुंचे तथा ढांक में फंसे धर्मेंद्र को निकाल कर सिविल अस्पताल पहुंचाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं, दूसरी और अन्य दो युवकों को रात भर खोजा गया जिनके शव सुबह 5:00 बजे बरामद किए गए।

पुलिस के अनुसार यह हादसा तेज रफ्तार व लापरवाही से गाड़ी चलाने की वजह से हुआ बताया जा रहा जाता है।

हादसे में मृतक युवकों की पहचान सूर्यकांत पुत्र जितेंद्र निवासी बरटू पोस्ट ऑफिस सीमा तहसील रोहड़ू, धर्मेंद्र सिंह पुत्र संसार दास निवासी बरटू तथा नीरज नेगी पुत्र बलवीर सिह नेगी निवासी बागी पोस्ट ऑफिस लोअर कोटि के रूप में हुई है।

वहीं, मामले में पुष्टि करते हुए डीएसपी रोहड़ू रविंद्र नेगी ने कहा कि पुलिस ने शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों को सौंप दिया है तथा मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी गई है।

उधर, शासन द्वारा मृतकों के परिजनों को फौरी राहत के तौर पर 5000- 5000 की राशि प्रदान की गई है।

देश दुनिया और वित्तीय जगत के ताजा समाचार जानने के लिए न्यूज़ घाट व्हाट्सएप समूह से जुड़े। नीचे दिए लिंक पर अभी क्लिक करें

Written by Newsghat Desk

Himachal Pradesh News: साहब!कंपनी के HR ने डाला शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, महिला की शिकायत पर मामला दर्ज

Himachal Pradesh News: साहब!कंपनी के HR ने डाला शारीरिक संबंध बनाने का दबाव, महिला की शिकायत पर मामला दर्ज

Himachal Latest News: 16 वर्षीय बेटी को स्कूल भेज मां ने उठाया खौफनाक कदम, पढ़ें क्या है पूरा मामला

Himachal Latest News: 16 वर्षीय बेटी को स्कूल भेज मां ने उठाया खौफनाक कदम, पढ़ें क्या है पूरा मामला