Himachal Crime News: होशियारपुर से चिट्टा लेकर हिमाचल पहुंचा तस्कर! खेप को ठिकाने लगाने से पहले ही पुलिस ने दबोचा

Himachal Crime News: हिमाचल प्रदेश की जिला हमीरपुर पुलिस ने नशा तस्करों पर कड़ा प्रहार किया है। मामले में एक युवक से चिट्टा बरामद करते हुए उसे सलाखों के पीछे पहुंचाया गया है।

Himachal Crime News: होशियारपुर से चिट्टा लेकर हिमाचल पहुंचा तस्कर! खेप को ठिकाने लगाने से पहले ही पुलिस ने दबोचा
आरोपी की पहचान शशिकांत (24) पुत्र कृष्ण शर्मा निवासी भाटी डाकघर स्वाहल जिला हमीरपुर के रूप में हुई है, जिसके पास चिट्टे की खेप होने की सूचना पुलिस को मिली थी।

गुप्त सूत्रों से मिली सूचना के आधार पर सदर थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह के नेतृत्व में पुलिस ने आरोपी को पकड़ने के लिए स्वाहल के पास नाका लगाया।


इस दौरान सामने से आ रही एक टैक्सी को जांच के लिए रुकवाया गया जिसमें शशिकांत (24) पुत्र कृष्ण शर्मा निवासी भाटी डाकघर स्वाहल जिला हमीरपुर सवार था।
जब जाँच की गई तो आरोपी के कब्जे से 15. 24 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। जिस पर पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया और उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के साथ मुकदमा दर्ज किया।


इस दौरान जब आरोपी से पूछताछ की गई तो सामने आया कि वह बस में होशियारपुर से चिट्टे की खेप लेकर भोटा पहुंचा था।
इसके बाद उसने भोटा से अपने घर के लिए टैक्सी हायर की थी। ऐसे में पुलिस अब यह पता लगा रही है कि आरोपी चिट्टे की यह खेप किस से खरीदकर लेकर आया था।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



