Himachal News Update: होटल के कमरे में चल रहा था अवैध कारोबार! पुलिस ने मारा छापा, पांच युवक किए काबू

Himachal News Update: सोलन जिला की SIU (स्पेशल इन्वेस्टिगेशन यूनिट) ने चिट्टे की बड़ी खेप के साथ पांच युवकों को धर दबोचने में सफलता हासिल की है।

Himachal News Update: होटल के कमरे में चल रहा था अवैध कारोबार! पुलिस ने मारा छापा, पांच युवक किए काबू
पांचो युवक होटल के कमरे में नशा तस्करी की वारदात को अंजाम दे रहे थे। इसकी भनक जैसे ही सोलन पुलिस की SIU टीम को लगी तो सोलन बाईपास स्थित निजी होटल में छापेमारी की गई।

इस दौरान वहां पर मौजूद हरियाणा और सोलन के पांच युवकों को मौके से ही गिरफ्तार कर लिया गया। जब आरोपियों की गहन जांच की गई तो आरोपियों के कब्जे से 21.18 ग्राम हेरोइन बरामद हुई।


जिसपर आरोपियों के खिलाफ थाना सदर सोलन में NDPS एक्ट की धारा 21 और 29 के तहत केस दर्ज किया गया। पुलिस के अनुसार, आरोपियों को अदालत में पेश कर उन्हें तीन दिन के रिमांड पर लिया गया है।
मामले में आगे की जांच जारी है और पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि यह नशीला पदार्थ कहां से लाया गया और इसे कहां सप्लाई किया जाना था।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



