Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: एचपीशिवा परियोजना से बंजर जमीन पर लहलहाने लगा बगीचा! मौसमी के पौधे 2 वर्ष में ही देने लगे फल

TROWS

HP News: हिमाचल प्रदेश के किसानों, बागवानों और पशुपालकांे की आय बढ़ाने की दिशा में एक से बढ़कर एक सराहनीय निर्णय लेने वाले मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू एचपीशिवा परियोजना के माध्यम से प्रदेश के कम ऊंचाई वाले क्षेत्रों में बागवानी की एक नई क्रांति का सूत्रपात कर रहे हैं।

Holi 2026 -2

HP News: एचपीशिवा परियोजना से बंजर जमीन पर लहलहाने लगा बगीचा! मौसमी के पौधे 2 वर्ष में ही देने लगे फल

कभी फलों की खेती के लिए अनुपयोगी माने जाने वाले प्रदेश के निचले क्षेत्रों में भी अब एचपीशिवा परियोजना के कारण अमरूद, मौसम्बी तथा नींबू प्रजाति के अन्य फलों के बागीचे तैयार होने लगे हैं और इसमें मुख्यमंत्री का अपना गांव भवड़ां एक मिसाल बनकर उभरा है। नादौन क्षेत्र के इस गांव की पथरीली और बंजर जमीन पर अब मौसम्बी का बागीचा लहलहाने लगा है।

Indian Public School

लगभग ढाई वर्ष पूर्व प्रदेश की कमान संभालते ही मुख्यमंत्री ने उद्यान विभाग के अधिकारियों को गांव भवड़ां की बंजर एवं पथरीली जमीन पर फलों के बागीचे विकसित करने की संभावना तलाशने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देशानुसार गांव भवड़ां को वर्ष 2023 में एचपीशिवा परियोजना के अंतर्गत लाया गया। इसी परियोजना के शुरुआती दौर में गांव के 7 किसानों की लगभग 25 कनाल भूमि को पौधारोपण के लिए तैयार किया गया।

Doon valley school

मनरेगा कनवर्जेंस के माध्यम से भी यह कार्य किया गया और मौसमी के सैकड़ों के पौधे लगाए गए। आज मात्र 2 वर्ष बाद ही इन छोटे-छोटे पौधों पर काफी अच्छे फल लग गए हैं। मौसमी से लक-दक छोटे-छोटे पौधों को देखकर गांव के किसान और विशेषकर महिला किसान अत्यंत प्रसन्न हैं। गांव की महिला किसान सुदर्शना देवी ने बताया कि उनकी लगभग 10 कनाल जमीन कई वर्षों से बंजर पड़ी हुई थी।

इस पर फसलें तो दूर, घास भी ठीक से नहीं उगती थी। लेकिन, एचपीशिवा परियोजना ने इस बंजर जमीन की तस्वीर एवं तकदीर ही बदल दी है। इसी प्रकार, गांव की एक अन्य किसान सपना देवी ने बताया कि उनकी लगभग 5 कनाल बंजर भूमि पर भी अब मौसमी के पौधे लहलहा रहे हैं। यह मुख्यमंत्री द्वारा आरंभ की गई एचपीशिवा परियोजना के कारण ही संभव हो पाया है। उन्होंने बताया कि गांव के किसान मौसमी के पौधों के बीच खाली जमीन पर अन्य नकदी फसलें भी लगा रहे हैं। इनमें पपीते के पौधे भी शामिल हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

सुदर्शना देवी और सपना देवी कहना है कि एचपीशिवा परियोजना गांववासियों के लिए एक नई उम्मीद लेकर आई है और परियोजना के शुरुआती दौर में ही इसके काफी अच्छे परिणाम नजर आ रहे हैं। इससे गांववासी काफी उत्साहित हैं और अन्य फलदार पौधे लगाने के लिए भी प्रेरित हो रहे हैं। उधर, उद्यान विभाग के उपनिदेशक राजेश्वर परमार ने बताया कि एचपीशिवा परियोजना के तहत जिला हमीरपुर के विभिन्न क्षेत्रों में फलदार पौधों के बागीचे विकसित किए जा रहे हैं। इसी क्रम में गांव भवड़ां में भी मौसमी का बागीचा लगाया है। मात्र 2 वर्षों में ही इस बागीचे में काफी अच्छे फल लगने शुरू हो गए हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Cloudburst: मंडी-चंबा में बादल फटने से पांच पुल बहे! खड्ड में बाढ़ आने से लापता हुई 30 वर्षीय महिला

Himachal Cloudburst: मंडी-चंबा में बादल फटने से पांच पुल बहे! खड्ड में बाढ़ आने से लापता हुई 30 वर्षीय महिला

Himachal Crime News: पुलिस को चकमा देकर भागा चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति

Himachal Crime News: पुलिस को चकमा देकर भागा चरस तस्करी के आरोप में गिरफ्तार व्यक्ति