in ,

HP News: पंजाब की शादीशुदा महिला ने हिमाचल के युवक से रचाई फर्जी शादी! कैश और गहने लेकर फरार

TROWS

HP News: कांगड़ा जिला के धर्मशाला में पहले से ही शादीशुदा महिला ने क्षेत्र के एक युवक से फर्जी शादी कर ली। इसके बाद महिला लाखों रुपए के गहने और कैश लेकर मौके से रफू-चक्कर हो गई। जिला मुख्यालय धर्मशाला के समीपवर्ती सकोह निवासी पीड़ित युवक ने इस बाबत पुलिस थाना में मामला भी दर्ज करवाया है।

HP News: पंजाब की शादीशुदा महिला ने हिमाचल के युवक से रचाई फर्जी शादी! कैश और गहने लेकर फरार

पुलिस को दी गई शिकायत में पीड़ित ने बताया कि उसे शादी के लिए एक लड़की की तलाश थी। इसी दौरान पंजाब के कुछ शातिरों ने युवक से संपर्क साधा और एक युवती से विवाह करवाने की बात कही। इस दौरान शातिरों ने युवती की फोटो दिखाई और पीड़ित को अपने झांसे में लेते हुए कहा कि युवती गरीब परिवार से संबंध रखती है ऐसे में वह शादी का खर्च भी नहीं उठा पाएंगे।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Doon valley school

जिसके चलते युवक और उसके परिवार वालों ने शादी के खर्चे के लिए उन्हें डेढ़ लाख रुपये दें दिए। लेकिन जब युवक परिवार वालों के साथ शादी के लिए पहुंचा तो फोटो में दिखाई गई लड़की की बजाय कोई और ही लड़की वहां लाई गई थी। जिसके बाद जब युवक ने शादी के लिए मना किया तो आरोपियों ने डरा धमका कर पंजाब के लुधियाना में ही फ्रॉड मैरिज करवा दी।

इसके बाद महिला और गिरोह के सदस्य डेढ़ लाख रुपये और लाखों के गहने लेकर फरार हो गए। इसके बाद युवक सहित परिवार के सदस्यों ने जब महिला की तलाश की तब जाकर पता चला कि महिला पहले से ही शादीशुदा थी और उसका एक बच्चा भी है। उधर, एएसपी कांगड़ा बीर बहादुर ने खबर की पुष्टि करते हुए बताया कि शिकायत के आधार पर केस दर्ज कर लिया गया है जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे।

JPERC 2025

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Alert: हिमाचल में फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने पंजाब नंबर की गाड़ी से पकड़ा लाखों का कैश

Himachal News Alert: हिमाचल में फ्लाइंग स्क्वायड की टीम ने पंजाब नंबर की गाड़ी से पकड़ा लाखों का कैश

Himachal Latest News: ब्यास नदी को पार करते पानी के तेज बहाव में बहा व्यक्ति! अभी तक नहीं लगा सुराग

Himachal Latest News: ब्यास नदी को पार करते पानी के तेज बहाव में बहा व्यक्ति! अभी तक नहीं लगा सुराग