Asha Hospital
Holi 2026
in

HP News: बिखरे सपनों को पक्की छत दे रही यह योजना! माता-पिता के निधन के बाद रंजीत के घर का सपना हुआ पूरा

HP News: बिखरे सपनों को पक्की छत दे रही यह योजना! माता-पिता के निधन के बाद रंजीत के घर का सपना हुआ पूरा

HP News: बिखरे सपनों को पक्की छत दे रही यह योजना! माता-पिता के निधन के बाद रंजीत के घर का सपना हुआ पूरा

HP News: बिखरे सपनों को पक्की छत दे रही यह योजना! माता-पिता के निधन के बाद रंजीत के घर का सपना हुआ पूरा

TROWS

HP News: हर इंसान अपने पक्के घर का सपना देखता है, लेकिन कुछ के लिए यह सपना हालात और अभावों के बोझ तले दबकर बिखर जाता है। ऊना जिले के नंगल खुर्द निवासी 21 वर्षीय रंजीत सिंह और उनके भाई-बहनों के लिए भी अपने पक्के घर का सपना माता-पिता के असमय निधन के बाद एक अधूरी कल्पना बनकर रह गया था। मगर हिमाचल सरकार की मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना से मिली सहायता के बूते उनका यह सपना अब साकार हो रहा है।

Holi 2026 -2

HP News: बिखरे सपनों को पक्की छत दे रही यह योजना! माता-पिता के निधन के बाद रंजीत के घर का सपना हुआ पूरा

योजना के तहत रंजीत को लगभग 5 मरले भूमि और गृह निर्माण के लिए एक लाख रुपये की पहली किश्त प्राप्त हुई है। अब उस जमीन पर दो कमरों, लॉबी और शौचालय सहित एक पक्के घर की नींव रखी जा चुकी है। उल्लेखनीय है कि मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत पात्र निराश्रितजनों को गृह निर्माण के लिए कुल तीन लाख रुपये की सहायता चार किश्तों में प्रदान की जाती है। साथ ही घर के लिए जमीन न होने की स्थिति में तीन बिस्वा तक भूमि भी राज्य सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जाती है।

Indian Public School

रंजीत बताते हैं कि माता-पिता के असमय निधन के बाद उनके बड़े भाई ने पूरे परिवार की ज़िम्मेदारी अपने कंधों पर उठा ली। 6 भाई-बहनों के इस परिवार के पास रहने को सिर्फ एक कमरा था और खाना, सोना, पढ़ना, सब कुछ उसी एक जगह पर होता था। आर्थिक तंगी इतनी गहरी थी कि उन्होंने बड़े भाई के साथ दिहाड़ी मज़दूरी शुरू कर दी, ताकि दो वक्त की रोटी जुटाई जा सके। लेकिन इस संघर्षपूर्ण जीवन में एक मोड़ तब आया, जब उन्हें आंगनबाड़ी कार्यकर्ता से मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की जानकारी मिली।

Doon valley school

रंजीत कहते हैं कि सरकार ने सिर्फ आर्थिक मदद नहीं दी, वह हमारे लिए सच्चे मायनों में अभिभावक बनकर खड़ी हुई है। इसके लिए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू का जितना आभार जताएं कम होगा। रंजीत की बहन इस योजना के सहयोग से सिलाई-कढ़ाई का प्रशिक्षण ले रही है और योजना में तीन भाई-बहनों को प्रतिमाह चार-चार हजार रुपये की सामाजिक सुरक्षा सहायता भी मिल रही है।

ऊना में 18 बच्चों को मिली गृह निर्माण सहायता
ऊना के जिला कार्यक्रम अधिकारी (आईसीडीएस) नरेंद्र कुमार बताते हैं कि जिले में मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के तहत अब तक 18 बच्चों को गृह निर्माण के लिए पहली किश्त के रूप में एक-एक लाख रुपये की राशि वितरित की जा चुकी है। योजना के अंतर्गत पात्र बच्चों को गृह निर्माण के लिए कुल तीन लाख रुपये की सहायता चार किश्तों में प्रदान की जाती है। इसके अलावा जिले में 294 बच्चों को सामाजिक सुरक्षा और स्वावलंबन गतिविधियों के लिए अब तक कुल 3.11 करोड़ रुपये से अधिक की सहायता दी जा चुकी है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

सरकार सच्चे मायनों में बनी अभिभावक
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू हमेशा कहते हैं कि जिन बच्चों के माता-पिता नहीं हैं, उनके लिए सरकार ही माता-पिता है। हम न केवल उनका पालन-पोषण करेंगे, बल्कि उन्हें हर वह सहायता देंगे जो एक परिवार देता है। इसी सोच से मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना की शुरुआत हुई है।

इस योजना में बच्चों को न केवल आवास और आर्थिक सहायता दी जाती है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य, कोचिंग, भोजन, वस्त्र, भत्ता और विवाह जैसी आवश्यकताओं की भी समुचित पूर्ति की जाती है। उन्हें हर महीने 4 हजार रुपये की पॉकेट मनी, कपड़ों का भत्ता और त्योहार सहयोग भी मिलता है। राज्य सरकार ने ऐसे बच्चों को चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट का दर्जा देने वाला कानून भी पारित किया है। ऐसा करने वाला हिमाचल प्रदेश देश का पहला राज्य है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

CM Sukhu: जल्द ही दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री! हिमाचल के लिए मांगेगे विशेष राहत पैकेज

CM Sukhu: जल्द ही दिल्ली जाएंगे मुख्यमंत्री! हिमाचल के लिए मांगेगे विशेष राहत पैकेज

Sirmour News: सिरमौर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के भरे जाएंगे 7 पद

Sirmour News: सिरमौर में आंगनवाड़ी कार्यकर्ता व सहायिका के भरे जाएंगे 7 पद