Himachal News Alert: एचपीयू में छात्र पर चाकूबाजी मामले को लेकर SFI का फूटा गुस्सा! दिया धरना, भारी पुलिस बल तैनात

Himachal News Alert: हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (एचपीयू) शिमला में छात्र संगठनों के बीच सोमवार को भिड़ंत हो गई, जिससे छात्र पर चाकू से वार कर दिया गया।

Himachal News Alert: एचपीयू में छात्र पर चाकूबाजी मामले को लेकर SFI का फूटा गुस्सा! दिया धरना, भारी पुलिस बल तैनात
छात्र संगठनों के बीच हुई इस झड़प का विवाद सोमवार के बाद मंगलवार को भी नहीं थमा। स्टूडेंट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (एसएफआई) ने मंगलवार को इस घटना का विरोध करते हुए विश्वविद्यालय परिसर में विरोध प्रदर्शन किया।

SFI छात्र संगठन के कार्यकर्ताओं ने परिसर में नशे और गुंडागर्दी के खिलाफ धरना दिया और खूब नारेबाजी की। साथ ही हमलावर छात्र के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।


एसएफआई के छात्र नेताओं ने कहा, विश्वविद्यालय की लोकतांत्रिक संस्कृति पर लगातार हमले हो रहे हैं। विश्वविद्यालय केवल डिग्री देने का स्थान नहीं बल्कि सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक चेतना विकसित करने का केंद्र होता है।
ऐसे में परिसर में हिंसा और आपराधिक घटनाएं पूरे शैक्षणिक माहौल को प्रभावित करती हैं। विश्वविद्यालय परिसर में लगातार हिंसा और अराजकता का माहौल पैदा करने की कोशिश की जा रही है, जिससे पूरे कैंपस का वातावरण खराब हो रहा है।


SFI ने विश्वविद्यालय प्रशासन और पुलिस प्रशासन से मांग की है कि इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की जाए तथा हमलावर छात्र के खिलाफ कार्रवाई की जाए।
पूरे परिसर में पुलिस तैनात
उधर, एचपीयू में हुई इस झड़प के बाद कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस पूरे परिसर में चप्पे-चप्पे पर तैनात है। पुलिस द्वारा स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।
क्या था मामला
दरअसल, बीते कल हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय (HPU) शिमला, लॉ फैकल्टी (विधि विभाग) के बाहर दो छात्र गुटों के बीच झगड़ा हो गया। देखते ही देखते झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि प्रथम वर्ष के छात्र ने तेज धारदार से एक अन्य छात्र पर हमला किया। घायल छात्र को पेट में गंभीर चोटें आईं और उसे इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज (IGMC) में भर्ती कराया गया।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



