Asha Hospital
Holi 2026
in

HRTC पेंशनर ने अपनी मांगो को लेकर खोला सरकार के खिलाफ़ मोर्चा

HRTC पेंशनर ने अपनी मांगो को लेकर खोला सरकार के खिलाफ़ मोर्चा

HRTC पेंशनर ने अपनी मांगो को लेकर खोला सरकार के खिलाफ़ मोर्चा

TROWS

हिमाचल पथ परिवहन निगम के पेंशनर कल्याण संगठन ने अपनी मांगो को लेकर सरकार के खिलाफ़ मोर्चा खोल दिया है। शिमला पुराने बस अड्डे में संगठन ने धरना प्रदर्शन किया। इस प्रदर्शन में प्रदेशभर से पेंशनर्स ने भाग लिया।

Holi 2026 -2

संघठन का कहना है की सरकार को पेंशनर्स लंबे समय से अपने मांग पत्र सौंप रहे हैं लेकिन आज दिन तक केवल उनके साथ भेदभाव ही हुआ है। हर महीने की पहली तारीख को पेंशन नहीं आ रही है।

Indian Public School

जुलाई 2015 से लंबित डीए, मेडिकल बिलों का भुगतान आदि मांगों को पूरा करने के लिए मुख्यमंत्री ने भी गंभीरता नहीं दिखाई है। अब पेंशनर्स सड़क पर उतरकर संघर्ष करने को मजबूर हैं।

Doon valley school

पेंशनर संगठन के राज्य अध्यक्ष केसी चौहान ने प्रदेश सरकार को चेताया है कि पेंशनरों की अनदेखी विधानसभा चुनाव में सरकार पर भारी पड़ सकती है। एचआरटीसी पेंशनरों की 350 करोड़ों की वित्तीय देनदारियां लंबित हैं। एचआरटीसी से सेवानिवृत्त हुए कर्मचारियों की स्थिति दयनीय है।

कुछ माह पहले सरकार और पेंशनरों ने माह के पहले सप्ताह में पेंशन देने का वायदा किया था। पेंशनरों को विलंब से पेंशन मिल रही है, जिससे उन्हें बुढ़ापे के समय में वित्तीय तंगी से जूझना पड़ रहा है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने प्रदेश सरकार और पथ परिवहन निगम से जल्द से जल्द राहत देने की मांग उठाई है। उन्होंने चेतावनी दी है की सरकार यदि उनकी मांगो पर गौर नहीं करती है तो आने वाले समय में आंदोलन और अधिक तेज़ होगा।

Written by Newsghat Desk

डीजे बंद करना पड़ा महंगा, 2 मेहमानो ने कर दी पीटाई, मेहमानों पर केस दर्ज

डीजे बंद करना पड़ा महंगा, 2 मेहमानो ने कर दी पीटाई, मेहमानों पर केस दर्ज

मौसम अलर्ट : प्रदेश के ऊपरी इलाकों में 2 दिन बारिश और ओलावृष्टि

मौसम अलर्ट : प्रदेश के ऊपरी इलाकों में 2 दिन बारिश और ओलावृष्टि