HRTC Bus Accident: पुल से नीचे गिरी एचआरटीसी बस! हादसे में कई यात्री जख्मी
HRTC Bus Accident: हिमाचल पथ परिवहन निगम (HRTC) की बस हादसे का शिकार हो गई। इसी दौरान बस अनियंत्रित होकर पुल से नीचे गिर गई जिससे कई यात्री जख्मी हो गए हैं। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
HRTC Bus Accident: पुल से नीचे गिरी एचआरटीसी बस! हादसे में कई यात्री जख्मी
हालांकि अभी तक दुर्घटना के कारणों का खुलासा नहीं हो पाया है। वहीं सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू की गई है।
जानकारी के अनुसार शिमला से जंगलबैरी की ओर जा रही HRTC बस जैसे ही आज दोपहर 12 बजे बिलासपुर में जुखाला क्षेत्र के पास घ्याणा पुल पर पहुंची तो चालक संतुलन खो बैठा।
इस दौरान बस अनियंत्रित होकर पुल की रैलिंग को तोड़ती हुई सीधा नीचे गिर गई। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। इसके बाद स्थानीय लोगों द्वारा हादसे में घायल हुए दर्जन भर यात्रियों को उपचार के लिए सिविल अस्पताल मार्कंडेय पहुंचाया गया।