Sirmaur News: एचआरटीसी बस में गूंजी किलकारी! महिला ने दिया बच्चे को जन्म, दोनों स्वस्थ

Sirmaur News: हिमाचल प्रदेश के जिला सिरमौर में एक महिला ने एचआरटीसी की चलती बस में बच्चे को जन्म दे दिया। मां और बच्चा दोनों ही स्वस्थ हैं जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।

Sirmaur News: एचआरटीसी बस में गूंजी किलकारी! महिला ने दिया बच्चे को जन्म, दोनों स्वस्थ
मामला शुक्रवार देर शाम का है जब महिला को घर पर अचानक ही लेबर पेन शुरू हो गया। जिसके बाद परिजन भी देर ना करते हुए महिला को मलगांव के समीप सड़क तक लेकर पहुंचे।

बस में नाहन जा रही थी महिला
यहाँ से वह कुंहट हरिपुरधार-रेणुकाजी-नाहन रूट पर चलने वाली एचआरटीसी बस में सवार होकर नाहन जाने लगे। परिजनों के अनुसार गर्भवती महिला को डिलीवरी के लिए नाहन मेडिकल कॉलेज ले जाया जाना था।


रास्ते में हुआ लेबर पेन
लेकिन जैसे ही बस नाहन से तकरीबन कुछ किलोमीटर पहले ही दोसड़का के पास पहुंची तो महिला को तेज लेबर पेन शुरू हो गया और उसने चीखना-चिल्लाना शुरू कर दिया।
बस में दिया बच्चे को जन्म
इसके बाद वहां पर बैठे सभी पुरुष आगे की ओर आ गए जबकि बस में सवार सभी महिलाएं पीछे चली गई। जिसके बाद महिला ने शाम सवा 8 बजे के करीब बस की पिछली सीट पर ही एक स्वस्थ बच्चे को जन्म दिया।


डिलीवरी के बाद दोनों को 108 एंबुलेंस की सहायता से इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज नाहन ले जाया गया। मेडिकल कॉलेज नाहन के गायनी विभाग के एचओडी डॉ. अमोद सिंह ने बताया कि जच्चा व बच्चे दोनों की हालत स्थिर है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



