Asha Hospital
Holi 2026
in

IGMC शिमला में MBBS दाखिले संबंधित बड़ा फर्जीवाडा, आरोपी हिरासत में, पढ़ें क्या है पूरा मामला

IGMC शिमला में MBBS दाखिले संबंधित बड़ा फर्जीवाडा, आरोपी हिरासत में, पढ़ें क्या है पूरा मामला

IGMC शिमला में MBBS दाखिले संबंधित बड़ा फर्जीवाडा, आरोपी हिरासत में, पढ़ें क्या है पूरा मामला

TROWS

हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के इंदिरा गांधी मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में फर्जी दस्तावेजों से दाखिला लेने का मामला सामने आया है।

Holi 2026 -2

अपको बता दें कि आरोपी पिछले दो महीनों से मेडिकल कॉलेज में कक्षाएं भी लगा रहा था। नेशनल मेडिकल काउंसिल (एनएमसी) ने जब रिकॉर्ड खंगाला तो फर्जी दाखिले का खुलासा हुआ और आरोपित पकड़ में आया।

Indian Public School

वहीं,आइजीएमसी के प्रिंसिपल की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध शिमला के थाना सदर में आईपीसी की धारा 420, 467 व 471 के तहत मामला दर्ज किया गया है। मामले में आरोपी की पहचान घुमारवीं निवासी कार्तिक शर्मा के तौर पर हुई है।

Doon valley school

शिकायत के मुताबिक कार्तिक शर्मा को राज्य कोटा के तहत एमबीबीएस कोर्स में पहले दौर की काउंसलिंग के दौरान प्रवेश मिला है और 3 नवम्बर 2022 को अटल मेडिकल रिसर्च यूनिवर्सिटी नेरचैक मंडी द्वारा आईजीएमसी मेडिकल कॉलेज आवंटित किया गया था।

बता दें कि कार्तिक शर्मा का एनएमसी ऑनलाइन पोर्टल पर डेटा अपलोड करते समय सामने आया है कि रोल नंबर, नाम, स्कोर कार्ड और एनईईटी यूजी स्कोर कार्ड की बाकी सामग्री एनएमसी वेबसाइट में पहले से अपलोड की गई जानकारी से मैच नहीं हुई।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जांच में सामने आया है कि आरोपी छात्र ने नेट की वेबसाइट पर घोषित हुए रिजल्ट में से 1 छात्र का सर्टिफिकेट डाउनलोड कर उसमें फेरबदल कर अपने नकली दस्तावेज तैयार किए थे। जिसके आधार पर वह काउंसलिंग में गया वह उसका नंबर भी एमबीबीएस के कोर्स के लिए आ गया।

आपको बता दें कि काउंसलिंग का पूरा रिकॉर्ड नेशनल मेडिकल काउंसिल को जमा करवाना होता है, NMC की जांच में पाया गया कि एडमिशन फर्जी है। जिसकी सूचना उन्होंने कॉलेज को दी जिसके आधार पर आईजीएमसी प्रशासन ने इसकी जांच कर छात्र का रिकॉर्ड खंगाला और इस बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा किया।

वहीं, मामले की पुष्टि करते हुए एसपी सुनील नेगी ने बताया कि आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है तथा आगामी कार्यवाही शिमला पुलिस द्वारा पेश में लाई जा रही है।

Written by Newsghat Desk

साहब! बेसहारा पशु कर रहे फसलों को तहस नहस, समाधान न हुआ तो करेंगे आंदोलन

साहब! बेसहारा पशु कर रहे फसलों को तहस नहस, समाधान न हुआ तो करेंगे आंदोलन

हिमाचल में यहां 23 वर्षीय युवती ने उठाया खौफनाक कदम, मौत…..

हिमाचल में यहां 23 वर्षीय युवती ने उठाया खौफनाक कदम, मौत…..