in

IIM सिरमौर छात्र की संदिग्ध मौ**त: जांच के लिए SIT गठित, DSP पांवटा साहिब करेंगे अगुवाई

IIM सिरमौर के छात्र प्रारब्ध शुक्ला की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के मामले में सिरमौर पुलिस ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने जांच को वरिष्ठ अधिकारियों की निगरानी में आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

पुलिस के अनुसार, 22 अगस्त को माजरा पुलिस थाना में प्रारब्ध के पिता अनुपम शुक्ला, निवासी जबलपुर, मध्य प्रदेश की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया था। शिकायत में उन्होंने बेटे की मौत को संदिग्ध बताते हुए संस्थान प्रशासन पर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पिता ने आरोप लगाया है कि उनके बेटे की पर्याप्त निगरानी नहीं की गई। साथ ही उन्होंने सूचना छिपाने, प्रशासनिक लापरवाही और साथी छात्रों व संस्थान से जुड़े लोगों द्वारा बेटे को कथित तौर पर धमकाने और मानसिक रूप से परेशान करने की बात कही है।

Doon valley school

परिजनों ने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए वरिष्ठ पुलिस अधिकारी की निगरानी में SIT गठित करने की मांग की थी। इसके बाद SP सिरमौर निश्चिंत सिंह नेगी ने SIT का गठन किया।

SIT की अगुवाई DSP पांवटा साहिब मानवेन्द्र ठाकुर करेंगे। टीम में SHO माजरा कुलदीप सिंह, जांच अधिकारी ASI आशीष कुमार, हेड कांस्टेबल इंद्रजीत, रोहित, प्रभारी साइबर सेल नाहन, कमाल खान और कांस्टेबल अशोक कुमार को शामिल किया गया है।

JPERC 2025

SP निश्चिंत सिंह नेगी ने कहा कि मामले की वैज्ञानिक, निष्पक्ष और गहन जांच की जाएगी। पुलिस मृतक के परिजनों की ओर से लगाए गए सभी आरोपों के साथ-साथ संस्थान के रवैये और घटनाक्रम से जुड़े प्रत्येक पहलू की जांच करेगी।

पुलिस का कहना है कि जांच के दौरान सामने आने वाले तथ्यों और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Written by Newsghat Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

देहरादून से पकड़ी गई 35 वर्षीय महिला, नेरवा कफ सिरप मामले में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

देहरादून से पकड़ी गई 35 वर्षीय महिला, नेरवा कफ सिरप मामले में सप्लाई नेटवर्क का खुलासा

Paonta Sahib: राजबन के पास 7.54 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक से बरामद हुआ नशा

Paonta Sahib: राजबन के पास 7.54 ग्राम चिट्टे के साथ युवक गिरफ्तार, बाइक से बरामद हुआ नशा