Instagram Privacy : इंस्टाग्राम पर खत्म होगी प्राइवेसी! अब कोई भी पढ़ लेगा आपकी चैट? मई 2026 से खत्म हो जाएगा यह फीचर

Instagram Privacy: सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म Instagram का इस्तेमाल करने वाले यूजर्स के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने आधिकारिक तौर पर पुष्टि कर दी है कि 8 मई 2026 के बाद Instagram पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड चैट फीचर बंद होने वाला है। मतलब जरूरत पड़ने पर Meta आपके मैसेज देख सकेगा।

Instagram Privacy : इंस्टाग्राम पर खत्म होगी प्राइवेसी! अब कोई भी पढ़ लेगा आपकी चैट? मई 2026 से खत्म हो जाएगा यह फीचर
Instagram के आधिकारिक हेल्प पेज पर दी गई जानकारी के अनुसार, Instagram 8 मई, 2026 से अपने प्लेटफ़ॉर्म पर एंड-टू-एंड एन्क्रिप्टेड (E2EE) मैसेजिंग सपोर्ट को बंद कर रहा है, जिससे सामान्य मैसेजिंग सिस्टम पर वापसी होगी।

मेटा पढ़ सकेंगे आपके मैसेज
इस बदलाव का मतलब है कि अब आपकी चैट मेटा के लिए भी सुलभ हो सकती हैं, जो सुरक्षा में एक बड़ा बदलाव है। यानी मेटा भी आपकी पर्सनल चैट पढ़ सकेगा। यह कदम उपयोगकर्ताओं की कम मांग और नियामक दबाव के कारण उठाया जा रहा है।


अगर किसी यूजर की चैट इस फीचर के तहत है, तो प्रभावित उपयोगकर्ता अपनी पुरानी एन्क्रिप्टेड चैट और मीडिया को इस तारीख से पहले डाउनलोड कर सकते हैं। यह बदलाव मुख्य रूप से उन चैट को प्रभावित करेगा, जिन्हें विशेष रूप से “secret” या एन्क्रिप्टेड मोड में सेट किया गया था, जो अब सामान्य मैसेजिंग की तरह काम करेंगी।
क्या है एंड टू एंड एन्क्रिप्शन
एंड-टू-एंड एन्क्रिप्शन एक ऐसी सुरक्षा तकनीक है, जो मैसेज, कॉल या डेटा को केवल भेजने वाले (Sender) और प्राप्त करने वाले (Receiver) के लिए पठनीय बनाती है। इसमें डेटा डिवाइस पर ही लॉक हो जाता है और बीच में कोई भी, यहां तक कि सेवा प्रदाता (जैसे WhatsApp/Signal) भी उसे नहीं पढ़ सकता।


इस तकनीक में मैसेज भेजते समय वह एक कोड में बदल जाता है और केवल रिसीवर के डिवाइस पर ही डिक्रिप्ट होता है। इसी वजह से इसे डिजिटल दुनिया में सबसे मजबूत प्राइवेसी सुरक्षा माना जाता है।
मेटा ने क्यों लिया फैसला?
इंस्टाग्राम की पैरेंट कंपनी Meta का कहना है कि इस फीचर का इस्तेमाल बहुत कम लोग कर रहे थे। इसलिए कंपनी ने इसे बंद करने का फैसला लिया है। कंपनी यूजर्स को पहले से नोटिफिकेशन भी भेज रही है ताकि वे चाहें तो अपने एन्क्रिप्टेड चैट्स और मीडिया फाइल्स डाउनलोड कर सकें।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



