Asha Hospital
Holi 2026
in

Investment In Gold: बच्चों की शिक्षा के लिए सोने में निवेश करना सुनहरा विकल्प या जोखिम भरा फैसला! यहां जाने…

TROWS

Investment In Gold: आमतौर पर हर माता-पिता यह सपना देखते हैं कि उनका बच्चा उच्च शिक्षा प्राप्त करें और जीवन में कुछ बने। लेकिन शिक्षा का खर्च दिन-ब-दिन बढ़ता जा रहा है। ऐसे में माता-पिता बच्चों के जन्म से ही निवेश योजना बनाना शुरू कर देते हैं ताकि बच्चों की शिक्षा के लिए उनके पास पर्याप्त फंड मौजूद हो।

Holi 2026 -2

Investment In Gold: बच्चों की शिक्षा के लिए सोने में निवेश करना सुनहरा विकल्प या जोखिम भरा फैसला! यहां जाने…

कई परिवार आज भी पारंपरिक रूप से निवेश करना सुरक्षित मानते हैं जैसे कि सोने में निवेश करना, वहीं कुछ लोग वेल्थ क्रिएशन को फायदेमंद मानते हैं। हालांकि, हम में से कई लोगों के मन में यह विचार आता होगा कि क्या भविष्य की सुरक्षा के लिए सोने में निवेश करना फायदेमंद सौदा है या नहीं?

Indian Public School

ऐसे में आज के इस लेख में हम आपको आपकी इसी परेशानी का हल बताने वाले हैं ताकि आप भी समझ सके कि सोने में निवेश को लेकर एक्सपट्र्स क्या सलाह देते हैं और क्या यह बच्चों के भविष्य के लिए सुरक्षित विकल्प है?

Doon valley school

आइये सबसे पहले जानते हैं सोने में निवेश करने के फायदे?

● सोना सदियों से महंगाई से बचाव का सबसे सुरक्षित माध्यम माना गया है।
● मुद्रा की कीमत घटती है तब भी सोने की कीमत बढ़ती है।
● ऐसे में दीर्घकालिक निवेश में सोना हमेशा फायदेमंद सिद्ध होता है।
● सोना कभी भी बेचा जा सकता है जिसके बदले इंस्टेंट इनकम मिल जाती है।
● सोने की कीमत में उतार-चढ़ाव जरूर होता है परंतु यह मार्केट से लुप्त नहीं होता।
● ऐसे में यह जोखिम से सुरक्षित है वहीं वर्तमान में आप डिजिटल गोल्ड और गोल्ड ईटीएफ में निवेश कर सकते हैं जो की रिटर्न पर ब्याज भी देता है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

सोने में निवेश के नुकसान

● सोना कोई नियमित आय का स्रोत नहीं है।
● इसमें ना ब्याज मिलता है ना डिविडेंड।
● हमेशा सोने की कीमत अस्थिर होती है जिसमें नुकसान संभव है।
● सोना संभालना एक बड़ी जिम्मेदारी होती है।
● वही सोने में दीर्घकाल रिटर्न काफी कम होता है।
● साथ ही सोना बेचने पर कैपिटल गेन से होने वाले फायदे पर टैक्स देना पड़ता है।

क्यों कह रहे हैं विशेषज्ञ की सोना सेफ है पर स्मार्ट नहीं?

● वित्तीय सलाहकारों की माने तो सोना भले एक सुरक्षित निवेश होता है परंतु लाभदायक निवेश नहीं होता।
● यह उच्च शिक्षा के लिए पर्याप्त रिटर्न नहीं देता।
● सोना बीमा नहीं है यह केवल बैकअप है जिसमें वेल्थ क्रिएशन नहीं हो पाती।
● विशेषज्ञों के अनुसार सोने में स्थिर रिटर्न भी नहीं मिलता।
● यदि आप 10-15 साल को ध्यान में रखकर शिक्षा फंड बना रहे हैं तो सोने में ग्रोथ, इक्विटी और हाइब्रिड की तुलना में काफी कम होती है।
● निवेशक सलाह देते हैं पारंपरिक सोने में निवेश करने की जगह सावरेन गोल्ड बॉन्ड या gold ETF में निवेश करें जहां जोखिम भी नहीं होता और 2.5% का अतिरिक्त ब्याज भी मिलता है।

निष्कर्ष
कुल मिलाकर बच्चों की शिक्षा के लिए निवेश करने के दौरान केवल सोने के निवेश पर निर्भर ना रहे। यह एक सपोर्टिव एसेट की तरह इस्तेमाल जरूर लाया जा सकता है परंतु इसमें ग्रोथ बिल्कुल भी नहीं है। ऐसे में बच्चों की उच्च शिक्षा हेतु फंड इकट्ठा करने के लिए इक्विटी,डेब्ट, गोल्ड इंश्योरेंस जैसे डायवर्सिफाइड पोर्टफोलियो में निवेश करें।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News: एनसीसी के माइक्रोलाइट विमान की भुंतर में सफल लैंडिंग! चेहरों पर दिखी गौरव और उत्साह की चमक

Himachal News: एनसीसी के माइक्रोलाइट विमान की भुंतर में सफल लैंडिंग! चेहरों पर दिखी गौरव और उत्साह की चमक

Himachal News Update: दीवाली पर बस इतने घंटे ही चला सकेंगे पटाखे! कम प्रदूषण वाले पटाखे चलाने की ही मिलेगी अनुमति

Himachal News Update: दीवाली पर बस इतने घंटे ही चला सकेंगे पटाखे! कम प्रदूषण वाले पटाखे चलाने की ही मिलेगी अनुमति