Border 2 OTT Release: इस दिन आएगी OTT पर सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म बॉर्डर 2! जानिए कब और कहां देखें?

Border 2 OTT Release: देश भक्ति से सराबोर फिल्मों की जब भी बात होती है तो कुछ नाम अपने आप ही जुबां पर आ जाते हैं। उनमें से सबसे ऊपर नाम है ‘बॉर्डर’ फिल्म का। इसी विरासत को आगे बढाते हुए सनी देओल ने बॉर्डर 2 जैसी फिल्म रिलीज की। इस फिल्म ने सिनेमा घरों में धमाल मचा दिया।

Border 2 OTT Release: इस दिन आएगी OTT पर सनी देओल की ब्लॉकबस्टर फ़िल्म बॉर्डर 2! जानिए कब और कहां देखें?
जबरदस्त युद्ध के सीन, भावनात्मक कहानी और सनी देओल के दमदार डायलॉग ने दर्शकों का दिल जीत लिया। वे लोग जो इस फिल्म को बड़े पर्दे पर नहीं देख पाए उनके लिए अब बहुत बड़ी खुशखबरी सामने आ रही है। जी हां, मूवी मेकर्स वर्तमान ट्रेंड को कायम रखते हुए अब थिएटर के बाद इस फिल्म को OTT प्लेटफॉर्म पर रिलीज करने का मन बना चुके हैं ताकि दर्शक इसे घर बैठकर आराम से देख सकें।

कब और कहां होगी बॉर्डर 2 की OTT रिलीज?
रिपोर्ट की माने तो सनी देओल की यह फिल्म 20 मार्च 2026 से नेटफ्लिक्स पर स्ट्रीम हो सकती है। यानी सिनेमाघर में रिलीज के लगभग 2 महीने बाद दर्शक इसे घर बैठे OTT पर देख सकेंगे। बता दें फिल्म 23 जनवरी 2026 को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी, जहां दर्शकों का जबरदस्त रिस्पांस इस फिल्म को मिला था और अब घर बैठे दर्शक इस फिल्म का मजा ले पाएंगे।


दमदार स्टार कास्ट बढ़ाएगा फिल्म का असर
बॉर्डर 2 ने बड़े पर्दे पर शानदार प्रदर्शन किया है। इस फिल्म की कलेक्शन 392 करोड रुपए के आसपास हुई। वहीं अब OTT पर भी इस फिल्म को जबर्दस्त रिस्पॉन्स मिलने वाला है, जिससे इस फिल्म की कलेक्शन में और इजाफा होगा। बता दें फिल्म के डायलॉग और फिल्म की स्टार कास्ट ने इस फिल्म के असर को दुगना कर दिया है।
फ़िल्म में सनी देओल, वरुण धवन, दिलजीत दोसांझ, अरहान शेट्टी जैसे दमदार कलाकार हैं। वही फिल्म के अंदर बॉर्डर का गाना ‘संदेशे आते हैं# भी लोगों को पुरानी यादों में लेकर जाता है। इसीलिए उम्मीद है की OTT पर भी फिल्म पूरा कमाल करेगी।


क्या है बॉर्डर 2 की कहानी ?
बॉर्डर 2 की पूरी कहानी 1971 के भारत पाकिस्तान युद्ध की घटनाओं से प्रेरित है। इस फिल्म में भारतीय सेना के साहस, रणनीति तथा बलिदान को दिखाया गया है। फिल्म में केवल थल सेना ही नहीं बल्कि वायु सेना और जल सेना में काम करने वाले सैनिकों, उनकी कठिन परिस्थितियों, दुश्मन से उनके मुकाबले इत्यादि का रोमांचक दृश्य के साथ वर्णन किया गया है। यह फिल्म सैनिकों के साथ-साथ उनके परिवार की भावनाओं को भी मार्मिक तरीके से दिखाती है।
निष्कर्ष
कुल मिलाकर Border 2 देशभक्ति और सैनिकों के बलिदान की भावनात्मक कहानी है, जिसे बड़े पैमाने पर युद्ध दृश्य के साथ तैयार किया गया है। इस फिल्म का मजा अब सभी लोग OTT पर भी ले पाएंगे। 20 मार्च 2026 से नेटफ्लिक्स पर बॉर्डर 2 स्ट्रीम की जाने वाली है। मतलब अब देश भक्ति से सराबोर इस फिल्म को देखने के इच्छुक लोग अपने मन चाहे समय, मन चाहे दिन पर इस फिल्म को एक नहीं बल्कि बार-बार देख सकेंगे।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



