Asha Hospital
in

Paonta Sahib: JPL (जंग प्रीमियर लीग) क्रिकेट से युवाओं को बड़ा मंच ! अरिकेश जंग ने उठाया विजेता व खिलाड़ियों का पूरा खर्च, दो नई टीमों का गठन

पांवटा साहिब में युवाओं को खेल के माध्यम से आगे बढ़ाने की दिशा में एक अहम कदम उठाया गया है। JPL ऑर्गेनाइजिंग कमेटी की बैठक में युवा नेता अरिकेश जंग ने क्रिकेट और युवा सशक्तिकरण को लेकर बड़ा ऐलान किया।

Shri Ram

Paonta Sahib: JPL (जंग प्रीमियर लीग) क्रिकेट से युवाओं को बड़ा मंच ! अरिकेश जंग ने उठाया विजेता व खिलाड़ियों का पूरा खर्च, दो नई टीमों का गठन

आज लोक निर्माण विभाग के विश्राम गृह में JPL ऑर्गेनाइजिंग कमेटी की बैठक आयोजित की गई। बैठक में युवा नेता अरिकेश जंग विशेष रूप से मौजूद रहे। बैठक में JPL क्रिकेट प्रतियोगिता 2025 को लेकर महत्वपूर्ण चर्चा हुई।

Indian Public School

अरिकेश जंग ने बताया कि JPL क्रिकेट प्रतियोगिता के दौरान उन्होंने और उनकी टीम ने यह संकल्प लिया था कि प्रतियोगिता में विजेता बनने वाली टीम और उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों का पूरा खर्च जंग परिवार वहन करेगा।

Doon valley school

उन्होंने जानकारी दी कि JPL डिफेंडर और JPL लेजेंड्स नाम से दो टीमों का गठन कर दिया गया है। ये दोनों टीमें अब JPL की अगुवाई करेंगी और पांवटा साहिब का प्रतिनिधित्व करेंगी।

अरिकेश जंग ने स्पष्ट किया कि इन दोनों टीमों के खिलाड़ियों का पूरा खर्च वे स्वयं उठाएंगे। दोनों टीमों की एंट्री चांदनी में आयोजित हो रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में करवा दी गई है।

JPERC 2025

उन्होंने कहा कि पांवटा साहिब के युवाओं को आगे बढ़ाना उनकी प्राथमिकता है। चाहे खेल का क्षेत्र हो या शिक्षा का, वे हर स्तर पर युवाओं के साथ खड़े रहेंगे और उनके लिए हर संभव प्रयास करेंगे।

इस पहल से जुड़े गांव-गांव से चयनित खिलाड़ियों ने अरिकेश जंग का आभार व्यक्त किया। खिलाड़ियों ने कहा कि ऐसे प्रयास युवाओं को आगे बढ़ने के लिए नई दिशा देते हैं।

पूर्व युवा कांग्रेस अध्यक्ष मोहब्बत अली ने भी इस पहल की सराहना की। उन्होंने इसे युवाओं के लिए प्रेरणादायक कदम बताया।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि 9 फरवरी 2026 को पांवटा साहिब में चिट्टे के खिलाफ युवाओं द्वारा एक जागरूकता अभियान शुरू किया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक चौधरी किरनेश जंग की विशेष उपस्थिति रहेगी।

बैठक में JPL आयोजक कमेटी के सदस्य, भाटावाली पंचायत प्रधान राकेश चौधरी, युवा कांग्रेस उपाध्यक्ष करण चौहान सहित पारस, मोहित, अखिल, साहिल, गोल्डी, रोहित, अभिषेक, सुरजीत, सतीश, नवीन, हिमांशु और योगेश मौजूद रहे।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

बवासीर से राहत अब बिना ऑपरेशन: आशा हॉस्पिटल में लेजर तकनीक से सुरक्षित इलाज

बवासीर से राहत अब बिना ऑपरेशन: आशा हॉस्पिटल में लेजर तकनीक से सुरक्षित इलाज