Asha Hospital
Holi 2026
in

दुखद: जंगल में बकरियां चराने गया था व्यक्ति! अचानक हुआ लैंडस्लाइड, चपेट में आने से गई जान

TROWS

बिलासपुर सदर थाना क्षेत्र के तहत कोठीपुरा के पास कोट जंगल में दर्दनाक हादसा हुआ है जहां भूस्खलन की चपेट में आने से एक व्यक्ति को अपनी जान गंवानी पड़ी।

Holi 2026 -2

दुखद: जंगल में बकरियां चराने गया था व्यक्ति! अचानक हुआ लैंडस्लाइड, चपेट में आने से गई जान

मृतक की पहचान पुरुषोत्तम (65) पुत्र तोता राम निवासी गांव कोट डाकघर कल्लर तहसील सदर जिला बिलासपुर के रूप में हुई है। घटना उस वक्त की है जब व्यक्ति जंगल में बकरियां चराने गया था।

Indian Public School

इसी दौरान अचानक ही पहाड़ी से भारी मात्रा में भूस्खलन हो गया जिसकी चपेट में व्यक्ति आ गया। इसकी भनक जैसे ही ग्रामीणों को लगी तो वह मौके की ओर दौड़े।

Doon valley school

इसके बाद व्यक्ति को मलबे से बाहर निकाल कर घायल अवस्था में एम्स बिलासपुर पहुंचाया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वही व्यक्ति की मौत से घर में जहां मातम छाया हुआ है तो वहीं क्षेत्र में भी शोक की लहर दौड़ी हुई है।

उधर, डीएसपी जिला मुख्यालय एवं पुलिस प्रवक्ता मदन धीमान ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि भूस्खलन की चपेट में आने से व्यक्ति की जान गई है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उन्होंने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची थी जिन्होंने घटनास्थल का निरीक्षण किया। इसके साथ ही व्यक्ति के शव का पोस्टमार्टम करवाने के बाद परिजनों को सौंप दिया गया। वही मामले में मृतक के परिजनों के साथ-साथ ग्रामीणों के बयान भी दर्ज किए गए हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal News Update: सांसद कंगना रनौत को युवा कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे! कार्यकर्ताओं को देखते ही मुड़ा काफिला

Himachal News Update: सांसद कंगना रनौत को युवा कांग्रेस ने दिखाए काले झंडे! कार्यकर्ताओं को देखते ही मुड़ा काफिला

Himachal Weather: हिमाचल से आज-कल विदा होगा मानसून! एक सप्ताह तक मौसम साफ़

Himachal Weather: हिमाचल से आज-कल विदा होगा मानसून! एक सप्ताह तक मौसम साफ़