Asha Hospital
in

Himachal News : कब से शुरू होगी गेहूं की खरीद? इस बार 160 रुपये बढ़ी MSP; किसानों को इतना मिलेगा दाम

Himachal News : ज़िला सोलन में रबी खरीद सीज़न 2026-27 के लिए किसानों से गेहूं की खरीद 2,585 रुपए प्रति क्विंटल के बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर की जाएगी। उपायुक्त सोलन मनमोहन शर्मा ने कहा कि यह खरीद हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम के माध्यम से की जाएगी।

Shri Ram

Himachal News : कब से शुरू होगी गेहूं की खरीद? इस बार 160 रुपये बढ़ी MSP; किसानों को इतना मिलेगा दाम

उन्होंने कहा कि प्रदेश में गेहूं खरीद का कार्य रबी फसल की बुआई व कटाई के दृष्टिगत प्रथम अप्रैल, 2026 से आरम्भ होना अपेक्षित है। उपायुक्त ने कहा कि गेहूं खरीद के लिए सोलन ज़िला में हिमाचल प्रदेश कृषि विपणन बोर्ड के माध्यम से मार्केट यार्ड नालागढ़ और मलपुर तथा बद्दी में दो मंडियां स्थापित की गई है।

Indian Public School

उन्होंने कहा कि यह खरीद प्रदेश खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग, हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम, कृषि विभाग तथा हिमाचल प्रदेश राज्य कृषि विपणन बोर्ड की सहायता से की जाएगी।

Doon valley school

उन्होंने सोलन ज़िला के किसानों से आग्रह किया है कि बढ़े हुए न्यूनतम समर्थन मूल्य पर अपना गेहूं विक्रय करने के लिए उपरोक्त खरीद केन्द्रों तक पहुंचें ताकि उन्हें इस सुविधा का लाभ मिल सके।

उन्होंने कहा कि किसानों को अपनी गेहूं की फसल उपरोक्त वर्णित खरीद केन्द्रों पर ही विक्रय करनी चाहिए ताकि उन्हें किसी समस्या का सामना न करना पड़े।

JPERC 2025

मनमोहन शर्मा ने कहा कि अधिक जानकारी के लिए किसान किसी भी कार्य दिवस पर ज़िला नियंत्रक खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग सोलन के दूरभाष नम्बर 01792-224114 अथवा क्षेत्रीय प्रबंधक हिमाचल प्रदेश राज्य नागरिक आपूर्ति निगम ज़िला सोलन के दूरभाष नम्बर 01792-223454 पर सम्पर्क कर सकते हैं।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Himachal News Alert: हिमाचल में नशे की ओवरडोज से युवक ने गवाई जान! चिट्टा भी मिला, पंजाब के दो दोस्त काबू

Himachal News Alert: हिमाचल में नशे की ओवरडोज से युवक ने गवाई जान! चिट्टा भी मिला, पंजाब के दो दोस्त काबू