Asha Hospital
Holi 2026
in

Sirmour News: कल होगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम! उद्योग मंत्री सुनेंगे 11 पंचायतों के लोगों की समस्याएं

TROWS

Sirmour News: नाहन विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत बनेठी में वन विभाग विश्राम गृह में 29 जनवरी, 2026 को सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसकी अध्यक्षता प्रदेश के उद्योग, संसदीय मामले एवं श्रम रोजगार मंत्री हर्षवर्धन चौहान करेंगे।

Holi 2026 -2

Sirmour News: कल होगा ‘सरकार गांव के द्वार’ कार्यक्रम! उद्योग मंत्री सुनेंगे 11 पंचायतों के लोगों की समस्याएं

उपमंडलाधिकारी नाहन राजीव सांख्यान ने जानकारी देते हुए बताया कि इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आम जनता की समस्याओं का घर-द्वार पर समाधान करना और उन्हें सरकारी योजनाओं का लाभ मौके पर ही प्रदान करना है।

Indian Public School

उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में नाहन विधानसभा क्षेत्र की 11 ग्राम पंचायतों बनेठी, सैन की सैर, चाकली, क्यारी, सुरला, देवका पुड़ला, नौणी, रामाधौण, पंजाहल, नेहली धीड़ा, धगेड़ा के लोगों की समस्याओं व मांगो का निराकरण उद्योग मंत्री की अध्यक्षता में किया जाएगा।

Doon valley school

उन्होंने बताया कि सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम के तहत विभिन्न विभाग प्रदेश सरकार की कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी उपलब्ध करवाएंगे, साथ ही सामाजिक सुरक्षा पेंशन की ई-केवाईसी तथा अन्य सेवाएं ऑनलाइन माध्यम से भी प्रदान की जाएंगी, ताकि ग्रामीणों को कार्यालयों के चक्कर न काटने पड़ें।

कार्यक्रम में स्वास्थ्य विभाग की ओर से सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम में निशुल्क स्वास्थ्य जांच, एक्स-रे सुविधा, निशुल्क दवा वितरण, एच बी जांच, सीक्वल, आभा आई-डी तथा आयुष्मान भारत कार्ड बनाने की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। इससे ग्रामीणों को स्वास्थ्य सेवाओं का सीधा लाभ मिलेगा।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

उपमंडल अधिकारी ने बताया कि इस कार्यक्रम के दौरान लोक मित्र केंद्र की सेवाएं तथा आय प्रमाणपत्र एवं अपडेट के लिए विशेष कैंप आयोजित किए जाएंगे और महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा महिलाओं और बच्चों के पोषण व विकास से संबंधित योजनाओं के बारे में जागरूक किया जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Sirmour News: आसमानी बिजली गिरने से फौजी की पत्नी जख्मी! दो बैलों की मौत, क्षेत्र में फैली दहशत

Sirmour News: आसमानी बिजली गिरने से फौजी की पत्नी जख्मी! दो बैलों की मौत, क्षेत्र में फैली दहशत

Himachal Weather: हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम! दो दिन पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी, आज कोहरे का अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल में फिर बिगड़ेगा मौसम! दो दिन पूरे प्रदेश में बारिश-बर्फबारी, आज कोहरे का अलर्ट