Sirmour News: कल सिरमौर आएंगे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री! विकासात्मक परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास एवं उद्घाटन

Sirmour News: हिमाचल प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री हिमाचल दौरे पर आ रहे है। वह 15 मार्च यानि कल सिरमौर जिले में एक दिवसीय प्रवास पर रहेंगे।

Sirmour News: कल सिरमौर आएंगे उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री! विकासात्मक परियोजनाओं का करेंगे शिलान्यास एवं उद्घाटन
अपने इस प्रवास के दौरान उपमुख्यमंत्री पश्मी स्थित चाल्दा महासू महाराज के मंदिर में शीश नवाएंगे। इसके उपरांत वह शिलाई विधानसभा क्षेत्र के टिंबी जायेंगे।

टिंबी में उपमुख्यमंत्री प्रातः 11 बजे विभिन्न विकासात्मक परियोजनाओं का शिलान्यास एवं उद्घाटन करेंगे। इसके साथ ही वह जन समूह को भी संबोधित करेंगे।


इस कार्यक्रम में उद्योग, श्रम एवं रोजगार और संसदीय कार्य मंत्री हर्षवर्धन चौहान भी उपमुख्यमंत्री के साथ रहेंगे।
वही उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री के सिरमौर प्रवास के लिए प्रशासन ने भी सभी तैयारियां मुकम्मल कर ली है।



Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



