Asha Hospital
Holi 2026
in

Paonta Sahib: काली फिल्म पर सख्ती! पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान

Paonta Sahib: काली फिल्म पर सख्ती! पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान

Paonta Sahib: काली फिल्म पर सख्ती! पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान

Paonta Sahib: काली फिल्म पर सख्ती! पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान

TROWS

हिमाचल प्रदेश में अब वाहनों के शीशों पर काली फिल्म या पर्दे लगाना महंगा साबित होगा। पुलिस मुख्यालय ने सड़क सुरक्षा और कानून व्यवस्था को मजबूत करने के लिए विशेष अभियान शुरू कर दिया है।

Holi 2026 -2

Paonta Sahib: काली फिल्म पर सख्ती! पुलिस ने शुरू किया विशेष अभियान

मोटर व्हीकल एक्ट 1988 और सेंट्रल मोटर व्हीकल रूल्स 1989 के तहत जारी निर्देशों में साफ कहा गया है कि वाहन की विजिबिलिटी तय मानकों के अनुसार होनी चाहिए।

Indian Public School

नियमों के अनुसार, फ्रंट और रियर विंडशील्ड में कम से कम 70 फीसदी दृश्यता अनिवार्य है। वहीं साइड विंडो के लिए 50 फीसदी विजिबिलिटी जरूरी रखी गई है।

Doon valley school

इन मानकों का उल्लंघन करने पर पुलिस मौके पर ही चालान करेगी। साथ ही वाहन से काली फिल्म या पर्दे तुरंत हटवाए जाएंगे।

पहली बार पकड़े जाने पर 500 रुपये और दूसरी बार उल्लंघन पर 1500 रुपये का जुर्माना लगाया जाएगा। साथ ही जब्त पर्दों को मौके पर ही नष्ट करने के निर्देश भी दिए गए हैं।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

पुलिस ने आम जनता और पर्यटकों से अपील की है कि वे नियमों का पालन करें। काली फिल्म से न केवल कानून व्यवस्था प्रभावित होती है, बल्कि सड़क दुर्घटनाओं का खतरा भी बढ़ता है।

इसी अभियान के तहत पांवटा साहिब के कोलर क्षेत्र में पुलिस ने एक कार से काली फिल्म हटाई। यह कार्रवाई दिखाती है कि सिरमौर पुलिस इस मामले में तुरंत सख्ती बरत रही है।

पुलिस का साफ संदेश है कि नियम तोड़ने वालों के खिलाफ अब लगातार कार्रवाई जारी रहेगी। वाहन मालिक समय रहते नियमों का पालन करें।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक पर चलाई गोली! हालत गंभीर, पीजीआई रेफर

हिमाचल में सनसनीखेज वारदात: बदमाशों ने दिनदहाड़े युवक पर चलाई गोली! हालत गंभीर, पीजीआई रेफर