Asha Hospital
Holi 2026
in

CM Sukhu: कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 460 करोड़ रुपये वितरित! 1899 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि शीघ्र की जाएगी वितरित

TROWS

CM Sukhu: पर्यटन विभाग द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की समीक्षा करते हुए मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए भूमि अधिग्रहण के लिए 460 करोड़ रुपये की भूमि आवंटन राशि जारी कर लाभार्थियों को वितरित कर दी गई है, जबकि 1899 करोड़ रुपये की अन्य आवंटन राशि शीघ्र ही वितरित की जाएगी।

Holi 2026 -2

CM Sukhu: कांगड़ा हवाई अड्डे के विस्तार के लिए 460 करोड़ रुपये वितरित! 1899 करोड़ रुपये की अतिरिक्त राशि शीघ्र की जाएगी वितरित

उन्होंने कहा कि कांगड़ा हवाई अड्डे का विस्तार अत्यंत महत्त्वपूर्ण है क्योंकि इससे न केवल कांगड़ा जिले की बल्कि राज्य के आसपास के जिलों की अर्थव्यवस्था को भी बल मिलेगा, जिससे इस क्षेत्र में पर्यटन गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा और स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार और स्वरोजगार के अवसर पैदा होंगे। उन्होंने कहा कि हवाई अड्डे के विस्तार से क्षेत्र में हाई एंड टूरिस्ट भी आकर्षित होंगे।

Indian Public School

मुख्यमंत्री ने राज्य में हेलीपोर्ट स्थापित करने के लिए कार्यान्वित की जा रही परियोजना की भी समीक्षा की और इनके निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि संजौली और रामपुर हेलीपोर्ट के लिए डीजीसीए से परिचालन प्राधिकरण प्राप्त हो गया है और निर्देश दिए कि शेष आवश्यक औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद शीघ्र ही परिचालन शुरू किया जाना चाहिए।

Doon valley school

उन्होंने मंडी जिले के कंगनीधार, कांगड़ा जिले के रक्कड़ और पालमपुर, कुल्लू जिले के सुल्तानपुर, किन्नौर जिले के रिकांगपिओ और हमीरपुर जिले के जसकोट में स्थापित किए जा रहे अन्य हेलीपोर्ट के निर्माण कार्य की भी समीक्षा की और अधिकारियों को अगले वर्ष तक इन परियोजनाओं को पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पर्यटकों के लिए बेहतर हवाई संपर्क से इन क्षेत्रों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा।

उन्होंने कहा कि पर्यटकों की सुविधा के दृष्टिगत हेलीकॉप्टर संचालन के लिए नए मार्गों की पहचान कर उन्हें शुरू किया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि पर्यटन राज्य की अर्थव्यवस्था का मुख्य आधार है और वर्तमान राज्य सरकार पर्यटन को बड़े पैमाने पर बढ़ावा दे रही है।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बिलासपुर जिले में औहर पर्यटन परिसर के निर्माण कार्य में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। इसका अब तक 46 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। मुख्यमंत्री ने एशियाई विकास बैंक के वित्त पोषण से निर्मित की जा रही विभिन्न पर्यटन परियोजनाओं की भी समीक्षा की और इनके निर्माण कार्य में तेजी लाने के निर्देश दिए।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Weather: हिमाचल में रातें ठंडी तो दिन में गर्माहट! आज कोहरा छाने का येलो अलर्ट

Himachal Weather: हिमाचल में रातें ठंडी तो दिन में गर्माहट! आज कोहरा छाने का येलो अलर्ट

HP News: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में शुरू हुई क्यूआर कोड सुविधा! अब डिजिटल लेनदेन कर सकेंगे ग्राहक

HP News: कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक में शुरू हुई क्यूआर कोड सुविधा! अब डिजिटल लेनदेन कर सकेंगे ग्राहक