Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में बड़ा हादसा: मरीज को ले जाते खाई में गिरी एम्बुलेंस! 3 लोगों की मौत, ड्राइवर सहित महिला घायल

TROWS

ऊना जिला में चिंतपूर्णी-होशियारपुर सड़क पर शनिवार सुबह बड़ा हादसा हो गया। कांगड़ा के टांडा मेडिकल कॉलेज से पठियार गांव निवासी एक मरीज को गंभीर अवस्था के चलते डीएमसी लुधियाना रेफर किया गया था।

Holi 2026 -2

हिमाचल में बड़ा हादसा: मरीज को ले जाते खाई में गिरी एम्बुलेंस! 3 लोगों की मौत, ड्राइवर सहित महिला घायल

एम्बुलेंस (HP-92B-3613) में उक्त मरीज को अस्पताल ले जाया जा रहा था। मगर इसी दौरान जैसे ही एंबुलेंस गगरेट से आगे पंजाब के मंगूवाल में पहुंची तो बड़ा हादसा हो गया।

Indian Public School

यहां अचानक ही चालक का संतुलन बिगड़ गया जिस कारण एम्बुलेंस अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़क कर 300 फीट गहरी खाई में गिर गई। हादसा इतना भयानक था कि एंबुलेंस के खाई में गिरते ही परखच्चे उड़ गए।

Doon valley school

जिस वक्त हादसा हुआ उस समय एंबुलेंस के अंदर पांच लोग मौजूद थे। इनमें से संजीव कुमार, ओंकार चंद और रमेश चंद निवासी पठियार नगरोटा बगवां कांगड़ा को अपनी जान गवानी पड़ी।

जबकि एम्बुलेंस ड्राइवर बॉबी और महिला रेणु घायल हुए जिन्हे सिविल अस्पताल होशियारपुर में भर्ती करवाया गया। उधर, जानकारी मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और तीनों के शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल लाया गया।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

मुख्यमंत्री सुक्खू ने जताया शोक
उधर, हादसे को लेकर मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने भी शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा “गगरेट के पास एक एंबुलेंस के गहरी खाई में गिरने से 3 लोगों की दुःखद मृत्यु तथा 2 लोगों के घायल होने का समाचार अत्यंत व्यथित करने वाला है। इस अपार क्षति से मेरा मन गहन शोक से भर गया है।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय प्रशासन ने तुरंत राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर, घायलों को अस्पताल पहुँचाकर उपचार आरंभ किया। ईश्वर से प्रार्थना है कि दिवंगत की आत्माओं को शांति प्रदान करें तथा शोक-संतप्त परिवारों को इस कठिन घड़ी में धैर्य एवं संबल दें। मैं घायलों के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की हार्दिक कामना करता हूँ।”

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

HP News: “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” को मिला अपना आशियाना! 17 लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए 51 लाख रुपए स्वीकृत

HP News: “चिल्ड्रन ऑफ द स्टेट” को मिला अपना आशियाना! 17 लाभार्थियों को गृह निर्माण के लिए 51 लाख रुपए स्वीकृत

Jobs In Himachal: हिमाचल में 70 पदों पर हो रही भर्ती! 10वीं-12वीं पास को मिलेगा मौका

Jobs In Himachal: हिमाचल में 70 पदों पर हो रही भर्ती! 10वीं-12वीं पास को मिलेगा मौका