Asha Hospital
Holi 2026
in

हिमाचल में बड़ा हादसा: खाई में गिरते ही गाड़ी के उड़े परखच्चे! पति-पत्नी ने गवाई जान

TROWS

हिमाचल प्रदेश के जिला चंबा में शनिवार को दर्दनाक सड़क हादसा हुआ है, जहां गाड़ी के खाई में गिरने से दो लोगों को अपनी जान से हाथ धोना पड़ा, जबकि हादसे में एक घायल हुआ है।

Holi 2026 -2

हिमाचल में बड़ा हादसा: खाई में गिरते ही गाड़ी के उड़े परखच्चे! पति-पत्नी ने गवाई जान

हादसा चंबा-तीसा मुख्य मार्ग पर ईंट नाला के समीप पेश आया है। हरि सिंह पुत्र देविया गांव कुहोग चुराह चंबा अपनी पत्नी शिव देई उर्फ कमलो के साथ गाड़ी में सवार होकर चुराह से चंबा की ओर आ रहा था।

Indian Public School

इस दौरान उनके साथ सिंगर जगदीश सोनी पुत्र मोहन लाल गांव कुंडी चुराह जिला चंबा भी सवार था। तभी ईंट नाला के समीप पहुंचते ही गाड़ी बेकाबू हो गई। इससे गाड़ी अनियंत्रित होकर सड़क से लुढ़कती हुई गहरी खाई में गिर गई।

Doon valley school

हादसा इतना भयानक था कि खाई में गिरते ही गाड़ी के परखच्चे उड़ गए। वहीँ, किसी ने जब दुर्घटनाग्रस्त गाड़ी को खाई में गिरा हुआ देखा तो मामले की जानकारी तुरंत पुलिस को दी गई।

सूचना मिलने के बाद पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और राहत व बचाव कार्य शुरू कर दिया गया। इस दौरान गहरी में उतरकर देखा तो दोनों पति-पत्नी मृत अवस्था में पड़े हुए थे।

JPERC 2025
Holi 2026 -3

जबकि सिंगर जगदीश सोनी घायल पड़ा हुआ था। जिसके बाद पुलिस ने घंटों की मशक्कत के बाद गहरी खाई से तीनों को बाहर निकाला और सड़क तक पहुँचाया।

यहां से दोनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया, जबकि घायल को भी उपचार के लिए लाया गया। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी विजय सकलानी ने बताया कि पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Himachal Crime News: बोलेरो में चोरी-छुपे हो रही थी हेरोइन की सप्लाई! पुलिस ने दो तस्करों को किया काबू

Himachal Crime News: बोलेरो में चोरी-छुपे हो रही थी हेरोइन की सप्लाई! पुलिस ने दो तस्करों को किया काबू

Sirmour News: विदेश जाने के नाम पर धोखाधडी का शिकार हुआ युवक! अश्लील लाइव विडियो कॉल का करवाया अवैध काम

Sirmour News: विदेश जाने के नाम पर धोखाधडी का शिकार हुआ युवक! अश्लील लाइव विडियो कॉल का करवाया अवैध काम