Asha Hospital
in

Paonta Sahib : कोटडी व्यास की बेटी मनीषा बनी नेशनल सिल्वर मेडलिस्ट! गांव में ढोल-नगाड़ों संग हुआ ऐतिहासिक स्वागत

Paonta Sahib : जिला सिरमौर के विकासखंड पांवटा साहिब स्थित कोटडी व्यास पंचायत के लिए यह गर्व का क्षण है। 69वीं नेशनल हैंडबॉल चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर लौटी अंडर-14 खिलाड़ी मनीषा का गांव पहुंचने पर भव्य और ऐतिहासिक स्वागत किया गया।

Shri Ram

Paonta Sahib : कोटडी व्यास की बेटी मनीषा बनी नेशनल सिल्वर मेडलिस्ट! गांव में ढोल-नगाड़ों संग हुआ ऐतिहासिक स्वागत

राजस्थान के चित्तौड़गढ़ में आयोजित 69वीं नेशनल हैंडबॉल प्रतियोगिता में हिमाचल प्रदेश टीम ने शानदार प्रदर्शन किया। टीम की खिलाड़ी मनीषा ने सिल्वर मेडल जीतकर न केवल प्रदेश बल्कि अपने गांव का नाम रोशन किया।

Indian Public School

कोटडी व्यास पहुंचने पर मनीषा और हिमाचल प्रदेश हैंडबॉल टीम के एचओडी (चीफ ऑफ द मिशन) धर्मेंद्र चौधरी का जोरदार स्वागत किया गया। स्वागत ढोल-नगाड़ों, फूल मालाओं और उत्साह के साथ पंचायत सीमा से स्कूल प्रांगण तक किया गया।

Doon valley school

इस अवसर पर भूतपूर्व ऊर्जा मंत्री एवं पांवटा साहिब विधायक चौधरी सुखराम ने मनीषा और धर्मेंद्र चौधरी को बुके व ट्रॉफी भेंट कर सम्मानित किया। उन्होंने इस उपलब्धि को क्षेत्र के लिए प्रेरणादायक बताया।

पंचायत प्रधान सुरेश कुमार, पूर्व प्रधान-उपप्रधान, पंचायत सदस्य, स्कूल मैनेजमेंट कमेटी, स्कूल स्टाफ, अभिभावक और ग्रामीण बड़ी संख्या में कार्यक्रम में मौजूद रहे।

JPERC 2025

स्कूल प्रिंसिपल और एसएमसी प्रधान ने इसे कोटडी व्यास के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया। उन्होंने कहा कि स्कूल के खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय स्तर पर हिमाचल का गौरव बढ़ाया है।

टीम की कोच स्नेह लता को विशेष रूप से बधाई दी गई। उनके मार्गदर्शन में टीम ने फाइनल मुकाबले में राजस्थान को कड़ी चुनौती दी। सम्मान समारोह में मनीषा को फूल मालाएं पहनाकर मोमेंटो भेंट किया गया। पूरे गांव और स्कूल में खुशी का माहौल देखने को मिला।

सिल्वर मेडलिस्ट मनीषा ने अपनी सफलता का श्रेय माता-पिता, गुरुजनों और कोच को दिया। उन्होंने कहा कि यह उपलब्धि सभी के सहयोग का परिणाम है।कार्यक्रम में पंचायत प्रतिनिधि, शिक्षक, अभिभावक और बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। यह दिन कोटडी व्यास के इतिहास में हमेशा याद रखा जाएगा।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Paonta Sahib : पाँवटा साहिब नगर परिषद में अफसरशाही की मार! EO की लगातार छुट्टियों से जनता बेहाल

Paonta Sahib : पाँवटा साहिब नगर परिषद में अफसरशाही की मार! EO की लगातार छुट्टियों से जनता बेहाल

Makar Sankranti 2026 : 14 या 15 जनवरी! कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति, जानिए तिथि और पूजा समय

Makar Sankranti 2026 : 14 या 15 जनवरी! कब मनाई जाएगी मकर संक्रांति, जानिए तिथि और पूजा समय