Himachal Fraud News: 94.50 लाख की ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड अधिकारी! शातिरों ने निवेश के नाम पर लगाया चूना

Himachal Fraud News: हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना में एक सेवानिवृत अधिकारी से लाखों रुपए की ठगी को अंजाम दिया गया है। शातिरों ने रिटायर्ड अधिकारी को निवेश के नाम पर तगड़ा मुनाफा कमाने का झांसा दिया और उनसे 94.50 लाख रुपये ऐंठ लिए।

Himachal Fraud News: 94.50 लाख की ठगी का शिकार हुआ रिटायर्ड अधिकारी! शातिरों ने निवेश के नाम पर लगाया चूना
प्राप्त जानकारी के अनुसार सेवानिवृत अधिकारी को बीते साल सितंबर माह के दौरान सोशल मीडिया पर एक विज्ञापन मिला था, जिसमें निवेश कर भारी मुनाफे का झांसा दिया जा रहा था।

निवेश पर मुनाफा कमाने का दिया झांसा
बड़ी बात यह है कि शातिरों ने इस विज्ञापन में केंद्रीय वित्त मंत्री की तस्वीर लगाईं थी जिससे अधिकारी भी जाल में फस गया। अधिकारी के अनुसार, जैसे ही उन्होंने विज्ञापन के लिंक पर क्लिक किया तो शातिरों ने 22 हजार रुपये के निवेश पर 85 हजार रुपये मासिक आय देने का दावा किया।


83.50 लाख किये इन्वेस्ट
ऐसे में पीड़ित भी शातिरों के जाल में फंसता चला गया और मुनाफ़ा कमाने के लालच में फर्जी निवेश एप पर थोड़े-थोड़े कर जनवरी माह तक 83.50 लाख रुपये डाल दिए।
इतनी बड़ी रकम निवेश करने के बाद भी जब उन्हें रिटर्न नहीं मिला तो उन्होंने साइबर पुलिस थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई। इसके बाद साइबर अधिकारियों ने पीड़ित को इस फर्जी एप में निवेश न करने की सलाह दी।


शातिरों के खाते में फिर डाले पैसे
बावजूद इसके उन्होंने जब फिर से एप से पैसा निकालने की कोशिश की तो ठगों ने 11 लाख रुपये टैक्स की मांग की। अधिकारी ने अपनी फंसी हुई राशि वापस पाने की उम्मीद में यह रकम भी दे दी।
लेकिन अब तक उन्हें उक्त राशि वापस नहीं मिल पाई है। ऐसे में अब जाकर उन्होंने साइबर थाना धर्मशाला में शिकायत दर्ज करवाई। शिकायत के आधार पर आगामी जांच करनी शुरू कर दी गई है।

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it’s all about “आपकी बात”!



