Asha Hospital
in

Mahashivratri : महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ हिमाचल! जयकारों से गूंजे शिवालय, लगी कतारे

TROWS

Mahashivratri : महादेव की उपासना व साधना का पर्व महाशिवरात्रि पूरे हिमाचल में धूमधाम के साथ मनाई जा रही है। प्रदेश के तमाम शिवालयों में सुबह से ही भक्तों की भारी भीड़ देखने को मिल रही है।

Shri Ram

Mahashivratri : महाशिवरात्रि पर शिवमय हुआ हिमाचल! जयकारों से गूंजे शिवालय, लगी कतारे

शिवमंदिरों में भगवान भोलेनाथ का अभिषेक करने के लिए भोर से ही कतारें लगनी शुरू हो गईं। इस दौरान बम-बम भोले, हर-हर महादेव के जयकारे लगते रहे।

Indian Public School

श्रद्धालु भगवान शिव को गंगाजल, शहद, चावल, काले तिल, दूध, दही, गेहूं, धतूरा, भांग, कपूर, सफेद चंदन और आक के फूल अर्पित कर रहे हैं। शिव भक्त सुबह से ही आस्था में डूबे हुए हैं और मंदिरों में भजन-कीर्तन कर रहे हैं।

Doon valley school

जटोली मंदिर में भारी भीड़
सोलन में स्थित एशिया के सबसे ऊँचे शिव मंदिर जटोली में शिवरात्री पर्व धूमधाम से मनाया जा रहा है। सुबह मंदिर में रुद्राभिषेक हुआ और उसके बाद मंदिर दर्शनों के लिए खुल गया।

जैसे ही मंदिर के कपाट श्रद्धालुओं के लिए खुले तो भारी भीड़ उमड़ पड़ी। महाशिवरात्रि के मौके पर आए श्रद्धालु जटोली शिव मंदिर में भगवान शिव को बेलपत्र, भांग और दूध चढ़ाकर प्रसन्न कर रहे हैं।

JPERC 2025

शिमला के शिव मंदिर में भीड़
शिमला के मिडिल बाजार स्थित ऐतिहासिक शिव मंदिर में लंबी कतारों में श्रद्धालु पूजा अर्चना के लिए पहुंचे। सुबह से ही मंदिर में पूजा-अर्चना का सिलसिला जारी रहा, जहां भक्तों ने शिवलिंग पर जलाभिषेक और बेलपत्र चढ़ाए। शिव मंदिर की विशेष सजावट भी भक्तों को आकर्षित कर रही है।

भूतनाथ मंदिर में उमड़ी भीड़
कुल्लू जिले के मुख्यालय सरवरी भूतनाथ मंदिर में महाशिवरात्रि की धूमधाम रही। मंदिर में विशेष पूजा का आयोजन किया गया, जहां घंटियों और शंख की ध्वनि के बीच बम भोले के जयकारे गूंजे। दूर-दूर से आए श्रद्धालु सुबह से ही कतारों में लगकर बाबा के दर्शन कर रहे है।

दिन भर की ताजा खबरों के अपडेट के लिए WhatsApp NewsGhat Media के इस लिंक को क्लिक कर चैनल को फ़ॉलो करें।

Written by News Ghat

Our passionate journalist at Newsghat, dedicated to delivering accurate and timely news from Paonta Sahib, Sirmaur, and rural areas. With a focus on community-driven stories, we ensures that every report reaches you with clarity and truth. At Newsghat, it's all about "आपकी बात"!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Agniveer Recruitment: 22 मार्च से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली! इन तीन जिलों के अभ्यर्थी बहाएंगे पसीना

Agniveer Recruitment: 22 मार्च से शुरू होगी अग्निवीर भर्ती रैली! इन तीन जिलों के अभ्यर्थी बहाएंगे पसीना